Shamita Shetty Mental Health
Shamita Shetty Mental Health

Overview:बिग बॉस के बाद बिगड़ गया था शमिता शेट्टी का मानसिक संतुलन, लेनी पड़ी थी थेरेपी

बिग बॉस के बाद बिगड़ गया था शमिता शेट्टी का मानसिक संतुलन

Shamita Shetty Mental Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने बिग बॉस में एक भी बल्कि 3 बार हिस्सा लिया था। सबसे पहले वे 2009 में बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आई थीं। हालांकि उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था क्योंकि उनकी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी थी, फिर सालों बाद उन्हें बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में भी देखा गया। हाल ही में शमिता ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब दूसरी बार उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था तब उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और वे काफी गुस्सैल हो गई थीं। शमिता ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि इस शो ने पहचान तो दिलाई लेकिन उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ा था।

शमिता ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह बिग बॉस में दूसरी बार गईं तब उनका मानसिक संतुलन काफी बिगड़ गया था। रोज-रोज की लड़ाई झगड़ों के कारण वह काफी डिस्टर्ब रहने लगी थीं। जब वे बाहर निकलीं तो वह काफी गुस्सैल हो गई थीं। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा था। 

शमिता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि घर से बाहर आने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे रिएक्ट करें। शमिता के अनुसार रियल्टी और फिक्शन आपस में घुल मिल गए थे। शमिता का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके आसपास क्या हो रहा है और वे अपनी प्रतिक्रिया कैसे दें।

शमिता शेट्टी नाम का कहना है कि उन्हें पहले से ही एंजायटी की शिकायत थी। बिग बॉस के घर में जाने के बाद उनकी यह समस्या और भी बढ़ गई थी जिसके कारण उनकी पूरी लाइफ डिस्टर्ब हो गई थी। 

अपनी  मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के लिए शमिता ने प्रोफेशनल थेरेपी का भी सहारा लिया। करीब एक साल तक शमिता ने प्रोफेशनल थेरेपी ली थी जिसके बाद उन्हें इससे उबरने में काफी मदद मिली थी। शमिता का कहना है कि कोविड के समय उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था और उन्होंने इसे इसलिए स्वीकार किया था क्योंकि वह लोगों को बताना चाहती थीं कि असल में वह क्या है। शमिता ने बताया कि तब उन्हें काफी जज किया जा रहा था जिससे वह थक चुकी थीं। हालांकि शमिता ने इस बात को भी माना है कि बिग बॉस ने उन्हें बहुत कुछ दिया भी है।