शाहरुख खान को अपनी पहली फिल्म ‘नाक’ की वजह से मिली थी
आज भले ही शाहरुख खान सुपरस्टार बन गए हों, लेकिन उनके करियर में एक ऐसा भी समय था जब उन्हें अपने नाम, रंग-रूप और हाइट को लेकर खूब ताने सुनने पड़ते थे।
Shahrukh Khan First Film: आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। उनके फैन्स केवल देश में भी नहीं, बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं। बॉलीवुड में उन्हें किंग खान कहा जाता है। शायद ही बॉलीवुड में उनके जैसा स्टारडम किसी दूसरे स्टार का हो। शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 36 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है।
शाहरुख खान ने अपने करियर में दीवाना, बाजीगर, देवदास, मैं हूँ ना, डर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कोयला, येस बॉस, परदेश, दिल तो पागल है, कुछ-कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, स्वदेश, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, माई नेम इज खान, डॉन 2, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, पठान, जवान और डंकी जैसी कई हिट फिल्में की हैं। आज भले ही शाहरुख खान सुपरस्टार बन गए हों, लेकिन उनके करियर में एक ऐसा भी समय था जब उन्हें अपने नाम, रंग-रूप और हाइट को लेकर खूब ताने सुनने पड़ते थे। शाहरुख खान को हमेशा उनकी नाक, उनके बोलने और लंबाई को लेकर काफी ताने मारे जाते थे।
लोग कहते थे “तुम हीरो नहीं बन पाओगे”

शाहरुख खान बॉलीवुड के वे हीरो हैं जो 59 की उम्र में भी आज पठान और जवान जैसी हिट फिल्मों से अपने फैन्स का दिल जीत रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के लिए अपने करियर का शुरुआती दौर काफी चुनौतियों से भरा रहा था। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद बताया कि लोग उनके लुक को लेकर काफी सारे नकारात्मक कमेन्ट किया करते थे। लोगों ने तो उन्हें यहाँ तक कह दिया था कि तुम कभी हीरो नहीं बन सकते। लेकिन शाहरुख खान में एक्टिंग को लेकर ऐसा जज्बा था कि उन्होंने लोगों की बातों को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया और अपने जज्बे और जूनून के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और दमदार पहचान बनाने में कामयाब हुए।
शाहरुख खान को उनकी नाक की वजह से मिली थी पहली फिल्म

एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने शाहरुख खान को बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘दिल आशना है’ उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके सबसे अलग नाक के कारण मिली थी। हेमा मालिनी ने बताया कि तुम्हारी नाक दूसरे लोगों से सबसे अलग है और इसी नाक की वजह से तुम्हें पहला मौका मिला।
फिल्म ‘दिल आशना है’ से हुई थी बॉलीवुड में एंट्री

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इसी दौरान शाहरुख खान ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने की सोची। साल 1991 में हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ से शाहरुख की बॉलीवुड में एंट्री हुई। इस फिल्म में शाहरुख सपोर्टिंग अभिनेता के रूप पर नजर आए थे, लेकिन इसके बाद शाहरुख को कई फिल्में मिलनी लगी और कम समय में ही उनका करियर उचाईयों पर पहुँच गया।
