बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी फिल्म्स की वैरायटी की वजह से जाना जाता है। बॉलीवुड में हर प्रकार की फिल्म बनती है और ज्यादातर फिल्में वहीं चलती है जो किसी इंसान के इमोशनल और सक्सेस से रिलेट करें। लेकिन क्या आप जानते है कि बायोपिक के लिए रियल केरैक्टर कितना चार्ज करते है। आज हम आपके साथ इसी बात की जानकारी शेयर करेंगे कि बॉलीवुड की टॉप बायोपिक के लिए रियल केरैक्टर को कितना पे किया जाता है। यूं तो हम सभी जानते है कि, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज करते है।

 

 

 

एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक भी बनी है जिसका नाम है: “एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” क्रिकेट जगत के सुपर स्टार माने जाने वाले एम एस धोनी की इस बायोपिक में धोनी का किरदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। एक्स इंडियन क्रिकेट कैप्टन की जिंदगी पर बनी इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस जमकर धमाल मचाया था। वहीं फॉक्स स्टार के सोर्स की माने तो धोनी ने इसके लिए करीब 45 करोड़ रुपए लिए थे।

 

मैरी कोम

इंडियन बॉक्सिंग चैंपियन एम सी मैरी कॉम की संघर्षभरी जिंदगी पर आधारित बायोपिक 2014 में आई थी। इस बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी का रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि, मणिपुर की मैरी कॉम ने 2001 में पहली बार नेशनल वीमेंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद मैरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ती चली गई। मुक्केबाजी के लिए मैरी कोम अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर चुकी है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मैरी कॉम ने अपनी इस फिल्म के लिए 25 लाख लिए थे।

 

भाग मिल्खा भाग

वहीं 2013 में आई मूवी “भाग मिल्खा भाग” फ्लाईंग सिख के नाम से फेमस तेज धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। इस बायोपिक के लिए मिल्खा सिंह ने कोई पैसा नहीं लिया था। आपको बता दें कि, ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था और इस फिल्म से यंग जेनरेशन बेहद प्रभावित हुई थी। साथ ही मिल्खा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, ‘फिल्म के प्रोड्यूसर ने प्रोत्साहन के लिए 1 रुपए टोकन मनी के रुप में देने का फैसला किया। ये एक रुपए का नोट 1958 में छपा था।”

 

दंगल

 

महावीर फोगाट के जीवन पर बनी बायोपिक “दंगल” 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था 2 हजार करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी में आमिर खान ने महावीर फोगाट किरदार निभाया था और इस मूवी को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि, राइट्स के लिए महावीर फोगाट ने करीब 80 लाख दिए गए थे।

 

संजू

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म ‘संजू’ 2018 में रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉलीवुड की सफल बायोपिक मानी जाती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के लिए अपनी जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए संजय ने 9-10 करोड़ रुपए में प्रोड्यूसर को राइट दिए थे। इसके अलावा फिल्म की प्रॉफिट में भी एक्टर का हिस्सा था। इस फिल्म में संजू के रोल को रणबीर कपूर ने निभाया था। जो दर्शको को बहुत भाया था।

 

छपाक

वहीं “छपाक” की बात की जाए तो एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी बायोपिक भी लोगों ने काफी पसंद की थी। ‘छपाक’ में लक्ष्मी का रोल दीपिका पादुकोण ने प्ले किया था। वहीं खबरों के मुताबिक मेघना गुलजार की इस फिल्म के लिए करीब 13 लाख रुपए दिए गए थे, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन ये फिल्म सुर्खियों में रही। साथ ही टीवी पर लोगों ने इसे काफी सराहा था।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
कई खेल, फिल्म और राजनीति से जुड़े फेमस पर्सनैलिटी की जिंदगी पर कई बायोपिक बनी है और बन रही है। दर्शक इनकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर देखना काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। इसके लिए कुछ सेलेब्स अच्छी खासी फीस भी लेते हैं। तो चलिए शुरू करते है: