वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले अब काबू में है जिसके चलते कई राज्यों ने पाबंदियों पर छूट दे दी है। वही अब वीडियो कॉल की वजह लोग अब लोग एक बार फिर से एक दूसरे से मिलने लगे है। एक बार फिर से लोग अपने दोस्तों से मिलने लगे है और लवर्स भी एक दूसरे से मिलने लगे है। वहीं अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ कही बाहर जाने का प्लान कर रही है या फिर अपने प्यार के साथ डेट नाईट पर जाने का सोच रही है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। नाईट डेट पर जाना हो या मूवी डेट पर आप हर डेट पर खूबसूरत दिखना चाहती होंगी।
मेकअप के बिना अपना डेट लुक अधूरा है और लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। आपने पूरा मेकअप किया है लेकिन लिपस्टिक का शेड लुक के हिसाब से नहीं है तो मेकअप अधूरा ही लगता है। वहीं अगर लाइट मेकअप के साथ परफेक्ट लिपस्टिक हो तो मेकअप का लुक और बढ़ जाता है। वहीं आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान और तारा सुतरिया के लिपस्टिक शेड्स बताएँगे। दोनों अभिनेत्री अक्सर अपने लुक्स और मेकअप की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है और खासतौर पर लड़कियां उनकी मेकअप की दीवानी है।
सारा की हॉट रेड लिपस्टिक
View this post on Instagram
सारा अली खान अक्सर अपने वेट ट्रासफोर्मशन और मेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। नवाबो के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा ने बहुत कम समय में ही सबके दिलों पर जगह बना ली है। वहीं अगर आप भी सारा की तरह हॉट दिखना चाहती है तो आप उनकी लिपस्टिक का यह शेड अपनी डेट नाईट के लिए ट्राई कर सकती है।
डिफरेंट बोल्ड कलर
View this post on Instagram
सारा अली खान का यह फोटो देख कर एक समय के लिए आप सोचेंगे की सारा ने ये क्या किया है। लेकिन सारा का यह लुक बहुत अलग और अट्रैक्टिव है आप इस लुक को भी ट्राई कर सकती है। दरअसल, सारा ने यह लिपस्टिक शेड डे में लगाया है और उनके फैन्स को सारा का यह लुक काफी पसंद भी आ रहा है। इसके साथ ही सारा के इस लुक में उनका चश्मा भी बहुत अट्रैक्टिव है।
न्यूड कलर
View this post on Instagram
अगर आपको ज्यादा मेकअप नहीं पसंद लेकिन आप चाहती है कि आप डेट के दौरान बहुत अट्रैक्टिव दिखे तो आप सारा का यह न्यूड लुक ट्राई कर सकती है। इस लुक में आपको ज्यादा मेकअप भी नहीं लगाना पड़ेगा और न ही आपको और कोई ताम झाम करना होगा। अपने पार्टनर के सामने आप इस लुक को ट्राई कर सकती है और अट्रैक्टिव दिख सकती है।
बेबी पिंक शेड
View this post on Instagram
सारा अली खान के इस लुक की तरह आप भी अपना लुक रख सकते है। सारा का यह नो मेकअप लुक काफी अट्रैक्टिव है इस लुक में उन्होंने सिर्फ आई शैडो और लिपस्टिक से कहर ढाया है। उन्होंने इस लुक में मल्टी कलर के आईशैडो लगाए है और साथ ही बेबी पिंक लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। डेट के लिए आप सारा का यह लुक भी ट्राई कर सकती है।
तारा का डार्क शेड
View this post on Instagram
तारा सुतरिया ने अपनी डेब्यू मूवी से ही सबके दिलों पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी मूवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी। अगर आप डेट नाईट के लिए कोई डार्क या बोल्ड लिपस्टिक ट्राई करना चाहती है तो तारा की इस लिपस्टिक का शेड आप ट्राई कर सकती है।
टोन मैच लिपस्टिक
View this post on Instagram
तारा के इस लुक की बात की जाए तो उन्होंने अपनी टोन से मैच करते हुए लिपस्टिक का शेड ट्राई किया है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि तारा का यह लुक वाकई बहुत एलिगेंट और अट्रैक्टिव लग रहा है। तारा की तरह आप भी इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर इसे ट्राई कर सकती है।
बोल्ड रेड लिपस्टिक
View this post on Instagram
रेड लिपस्टिक हर लड़की पसंद होती है वहीं रेड लिपस्टिक आपके लुक को एक बोल्ड लुक देता है। अगर आप थोड़ा बोल्ड और क्लासी लगना चाहती है तो तारा का यह लुक ट्राई कर सकती है।
लाइट पिंक शेड
View this post on Instagram
तारा सुतरिया का यह लुक बहुत ही क्यूट और इनोसेंट लुक दे रहा है। अगर आप अपनी डेट पर क्यूट लुक और लाइट मेकअप लुक चाहती है तो आप तारा का यह शेड ट्राई कर सकती है। यह लिपस्टिक का शेड बहुत ही सिंपल सा लुक और क्यूट लुक दे रहा है
Celebrity Fitness - फिटनेस के लिए उर्वशी करती है बहुत कुछ, शेयर किए टिप्स
