सलमान खान की फेवरेट फूड लिस्ट में शामिल हैं ये डिश,यहां देखें लिस्ट: Salman Favourite Food

Salman Favourite Food: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर है जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी कोई फिल्म हो या फिर शादी की बातें वह हमेशा किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।

दर्शकों को भाईजान के फिल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है और वह उनकी पर्सनल जानकारी जानने के लिए भी बेसब्र दिखाई देते हैं। जिसके बारे में बहुत कम जानकारियां सामने आती है। आज हम आपको बताते हैं कि खास मौके सलमान खान कौन सी पांच डिशेज खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

मटन कबाब

Salman Favourite Food
Matan Kabab

मटन कीमा, चना दाल, घी अदरक, प्याज, लहसुन, मिर्च, खड़े मसाले और गरम मसालों से बनाई जाने वाली ये डिश सलमान खान की फेवरेट चीजों में शामिल है।

मटन करी

MATAN CURY
MATAN CURRY

मटन को ढेर सारे मसाले के साथ पकाकर बनाई जाने वाली ये डिश लगभग 1 घंटे में तैयार होती है। इसमें मटन को मैरीनेट कर पकाया जाता है। ये भी भाईजान की पसंदीदा है।

बिरयानी

Biryani
Biryani

मटन बिरयानी कई लोगों की पसंदीदा होती है। इस डिश को बनाने के लिए पहले चावलों को केसर के दूध में पकाया जाता है। इसके बाद इसमें सारे मसाले ऐड किए जाते हैं, फिर चावल में मटन को मैरीनेट कर डाला जाता है, जो लाजवाब लगता है।

शीर खुरमा

SHEER KHURMA
सलमान खान की फेवरेट फूड लिस्ट में शामिल हैं ये डिश, यहां देखें लिस्ट: Salman Favourite Food 7

शीर खुरमा एक ऐसी मीठी डिश है, जो लोगों को बहुत पसंद आती है। ये एक मलाईदार हलवे की तरह होती है, जिसमें सेवई, दूध, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स और घी का इस्तेमाल किया जाता है।

रबड़ी खीर

RABRI KHEER
RABRI KHEER

स्पेशल रबड़ी खीर किसी का भी मुंह मीठा करने के लिए परफेक्ट डिश है। इसे बनाने के लिए दूध, चावल, घी, ड्राई फ्रूट और इलायची की आवश्यकता होती है। रबड़ी खीर के लिए दूध को जब तक उबाला जाता है जब तक कि वह रबड़ी की तरह गाढ़ा नहीं हो जाता।