Saina Nehwal and Kashyap Together Again
Saina Nehwal and Kashyap Together Again

Overview: दूरियां' हुईं खत्म: साइना नेहवाल और कश्यप फिर साथ

साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला बदल दिया. एक नई तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का मूल्य सिखाती है। हम यहाँ हैं - फिर से कोशिश कर रहे हैं।"

Saina Nehwal and Kashyap Together Again : बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप, जिन्होंने हाल ही में अलग होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था, अब अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर और कैप्शन साझा किया है, जिससे लगता है कि वे अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं।

दूरी ने सिखाया साथ का मोल

साइना और कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों एक खूबसूरत पहाड़ी बैकग्राउंड में साथ खड़े दिख रहे हैं। इसके साथ लिखा कैप्शन उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा संकेत था: “कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का मूल्य सिखाती है। हम यहाँ हैं – फिर से कोशिश कर रहे हैं।” इस कैप्शन ने उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Saina Nehwal and Kashyap Together Again
Saina Nehwal and Kashyap Together Again

अलग होने की घोषणा ने किया था हैरान

लगभग एक महीने पहले, 13 जुलाई को साइना नेहवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने और कश्यप के अलग होने की खबर दी थी। उन्होंने लिखा था, “बहुत विचार-विमर्श के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। जीवन कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाता है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, प्रगति और उपचार चुन रहे हैं। मैं उनके साथ बिताई सभी यादों के लिए आभारी हूं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।” यह घोषणा उनके प्रशंसकों और खेल जगत के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी और उनका रिश्ता दशकों पुराना था।

फैंस हुए खुश, मिलीं शुभकामनाएँ

इस नई पोस्ट के बाद, साइना और कश्यप के फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दे रहे हैं और उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। यह युगल भारतीय बैडमिंटन के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक है, और उनके रिश्ते को दूसरा मौका देने का यह कदम कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। अब सभी को उम्मीद है कि यह ‘नई शुरुआत’ उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...