सबा आजाद ही बचपन से रही है सिंगिंग और एक्टिंग की शौकीन
सबा खान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों से आए दिन फैंस का दिल धड़कती रहती हैं। आज हम बात करेंगे सबा के उस लुक्स की जिसमें वह अपने फैंस का दिल चुरा लेती हैं।
Saba Azad Hot Looks: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में नजर आती हैं। ऋतिक और सबा को कभी रेस्टोरेंट तो कभी एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया जाता है। इस दौरान सबा अपने सिजलिंग अवतार से धमाल मचाती रहती हैं। वहीं सबा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों से आए दिन फैंस का दिल धड़कती रहती हैं। आज हम बात करेंगे सबा के उस लुक्स की जिसमें वह अपने फैंस का दिल चुरा लेती हैं।
यह भी देखे-शिल्पा शेट्टी जैसी फिगर पाने के लिए करें ये आसन, नहीं रहेगी बैली फैट की टेंशन: Shilpa Yoga Poses
Saba Azad: सबा खान अपने लुक से मचाती हैं धमाल
एक्टिंग और सिंगिंग का शौक रखने वाली सबा आजाद अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सबा की तस्वीरें मिनटों में वायरल भी हो जाती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी स्टनिंग तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सबा का लुक लुक कमाल का है। सबा ब्लैक ब्रालेट और क्रिस्प व्हाइट फॉर्मल पैंट पहने के साथ एक हाफ-स्लीव्स शीयर टॉप पहने बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ सबा ने फॉर्मल शूज ऐड किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ब्लश हाइलाइटर, बोल्ड लिप्स, ग्लिटरी आई मेकअप और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया है। सबा का ये फॉर्मल अंदाज वाकई बहुत खूबसूरत है।
सबा आजाद अपने लुक्स में एक्सपेरिमेंट करती नजर आती रहती हैं। एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और फॉक्स लेदर स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ सबा का हेयरस्टाइल लाजवाब है। वहीं चेहरे पर ग्लॉसी मेकअप, बोल्ड रेड लिपस्टिक और खूबसूरत आई मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया है।
एक्टर ऋतिक रोशन की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद इस ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। सबा ने ग्रीन कलर का फुल स्लीव्स बॉडी कट शार्ट पहने बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ खूबसूरत ग्रीन कलर की हाई हील्स पहनी है। सबा ने अपने लुक को फेस पर नार्मल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है।
सबा आजाद सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं इंडियन लुक में भी अपना जलवा बिखेरती हैं। सबा पर ब्लू और गोल्डन कलर की यह साड़ी कमाल लग रही है। एक्ट्रेस के इस हॉट साड़ी लुक को देखकर कोई भी मदहोश हो जाता है। ब्लू और गोल्डन कलर की साड़ी पहने सबा फेस पर ग्लोइंग मेकअप और खुले बालों से बिजलियां गिरा रही हैं।
दिल्ली की जन्मी सबा खान की बचपन से ही सिंगिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी रही है। अपनी स्कूलिंग खत्म करने के बाद उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2008 में सबा ने बॉलीवुड फिल्म ‘दिल कबड्डी’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में सबा के साथ राहुल बोस नजर आये थे। हालांकि सबा को अपनी पहली फिल्म से कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2011 में आई फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ से सबा को काफी पहचान मिली। इन दिनों सबा अपनी फिल्मों या गानों से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा रहती हैं।
