Rupali and Adrija Reel: टीवी की दुनिया में अगर कोई नाम आज सबसे ज़्यादा दिलों पर राज कर रहा है, तो वो है अनुपमा यानी रूपाली गांगुली। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ रूपाली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती भरे वीडियोज़ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अनुपमा की नई कास्ट में शामिल अद्रिजा रॉय के साथ एक बेहद क्यूट रील शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है और उनका ये अंदाज उनके दिल को छू लिया है। वैसे भी रूपाली गांगुली अभी टीवी का बेहद लोकप्रिय चेहरा है और उनका कोई भी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।
‘मम्मा एंड बेबी’ ट्रेंडिंग
इस रील में दोनों का फनी अंदाज़ देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही। वीडियो में रूपाली एक तौलिया ऐसे थामे नजर आती हैं जैसे कोई मां अपने नवजात को गोद में लेती है। लेकिन जैसे ही कैमरा जूम करता है, पता चलता है कि उस तौलिए में न कोई बच्चा है, न कोई गुड़िया। दरअसल, वह तौलिया एक प्यारी सी शरारत का हिस्सा है, क्योंकि उसमें छुपी हैं अद्रिजा रॉय, जो मुस्कराते हुए “बेबी” बनने का नाटक कर रही हैं। इस पूरे सीन को “मम्मा एंड बेबी” ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ पेश किया गया है, जिससे इसकी क्यूटनेस और भी बढ़ जाती है।
रील को शेयर करते हुए रूपाली ने कैप्शन में लिखा –”अनुपमा और राही… या कहें मम्मी और बबली? वही वाइब्स, डबल ड्रामा, ट्रिपल फन!”
जैसे ही रील सामने आई, फैंस से लेकर को-स्टार्स तक सभी ने इस पर प्यार लुटाया। अद्रिजा ने पोस्ट पर प्यारा कमेंट किया – “मम्माаа…”। इसके साथ उन्होंने दिल और नजरबट्टू वाले इमोजी भी शेयर किए।
जबदस्त बॉन्डिंग
ये रील न सिर्फ़ एक मज़ाकिया पल था, बल्कि इससे दोनों एक्ट्रेसेस की जबरदस्त बॉन्डिंग भी नजर आई। शूटिंग के बीच इस तरह की मस्ती सेट पर पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखती है और दर्शकों को ये दिखाती है कि पर्दे के पीछे भी कलाकार कितने सहज और दोस्ताना होते हैं।
इसी के साथ शो अनुपमा अब एक नए चैप्टर की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में स्टार प्लस ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया कि अनुपमा अब मुंबई जा रही है एक नई शुरुआत के लिए। वो अपने बीते दर्द, रिश्तों की उलझनों और जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर अब खुद के लिए जीना चाहती है।
प्रोमो का कैप्शन था “मुंबई शहर की दौड़ में, अनुपमा ने अपने जख्मों को पीछे छोड़ा। अब वह अपनी जिंदगी की जंग लड़ने जा रही है – सिर्फ़ दूसरों के लिए नहीं, अपने लिए भी।”
इस नए सफर की शुरुआत 4 जून से स्टार प्लस पर होगी, और अनुपमा के चाहने वाले इसे JioHotstar पर भी देख सकेंगे। एक तरफ रील्स में मस्ती और क्यूटनेस, तो दूसरी तरफ शो में ड्रामा और इमोशन रूपाली गांगुली हर फ्रंट पर छाई हुई हैं!
