TRP के लिए इन टीवी शोज़ ने की हदें पार: Romantic TV Serials
Romantic TV Serials

टीवी शोज़ में बोल्ड सीन्स से TRP पाने की कोशिश

शोज़ में मेकर्स दर्शकों की रुचि के हिसाब से खूब ट्विस्ट और टर्न शामिल करते रहते हैं। इसके अलावा मेकर्स सिर्फ टीआरपी के लिए शो में रोमांस का तड़का लगाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

Romantic TV Serials: टीवी पर प्रसारित होने वाले शोज़ में मेकर्स दर्शकों की रुचि के हिसाब से खूब ट्विस्ट और टर्न शामिल करते रहते हैं। इसके अलावा मेकर्स सिर्फ टीआरपी के लिए शो में रोमांस का तड़का लगाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। टीआरपी के लिए वे बोल्ड सीन्स दिखाने से चूकते नहीं है और ऐसे में कई शोज़ को तो फायदा भी हुआ है। वहीं कुछ इसके बावजूद कुछ खास नहीं कर पाए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सीरियल्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बोल्ड सींस की चर्चा आज भी दर्शक करते हैं।

यह भी देखे-मां का रोल निभाने का मिला ऑफर, इन हसीनाओं ने चुटकियों में ठुकराया शो: TV Celebs Role

Romantic TV Serials: बड़े अच्छे लगते हैं

Romantic TV Serials
Romantic TV Serials-Bade Ache Lagte Hai..

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में आपने राम कपूर और साक्षी तंवर को देखा होगा। यह शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। शो में दोनों के रोमांस और खट्टी मीठी नोकझोंक ने फैंस का दिल जीता था। सीरियल में कई बार साक्षी और राम के बीच बेहद इंटेंस लिप लॉक सीन दिखाए गए थे। इन सींस की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी।

फना: इश्क में मरजावां

TV Serials
Ishq Mein Marjawan

सीरियल फना: इश्क में मरजावां के मुख्य किरदार जैन इमाम और रिम शैख के बीच कई बार लिप लॉक सीन दिखाए गए थे। मेकर्स ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दोनों अदाकारों के बीच काफी लव मेकिंग सींस फिल्माए थे। दोनों का रोमांस सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। पाखी और अगस्तया के रोमांटिक सींस ने टेम्प्रेचर हाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

इश्कबाज

Ishqbaaz
Romantic TV Serials-Ishqbaaz

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘इश्कबाज’ तो आपने देखा होगा। शो में नकुल मेहता और सुरभि चंदना के बीच काफी लव मेकिंग सींस फिल्माए गए थे। ऑडियंस ने भी इन सींस को काफी एंजॉय किया था। शिवाय और अनिका की सिजलिंग केमिस्ट्री ने सचमुच टेम्प्रेचर हाई कर दिया था। जब भी शो की टीआरपी डाउन होती थी, मेकर्स दोनों अदाकारों के बीच लव मेकिंग सीन दिखाने लगते थे।

नागिन 6 

Naagin 6
Naagin 6 BOld Scene

एकता कपूर की फेमस नागिन फ्रेंचाइजी काफी सुपर हिट हो चुकी है। नागिन 6 में सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की हॉट केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। मेकर्स ने दोनों के बीच खूब रोमांस दिखाया था। वीर और बानी का बारिश में डांस और बेडरूम में इंटीमेट रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आया था।

जमाई राजा

TV Serials
Jamai Raja

सीरियल ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे और निया शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे। सीरियल के कई एपिसोड्स में दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। जिसे देखकर दर्शक हैरान हो गए थे। क्योंकि उस दौरान कुछ ही सीरियल्स में ऐसे खुलेआम इंटिमेट सीन दिखाए जाते थे। दर्शकों को आज भी रवि और निया का लिप लॉक सीन अच्छी तरह से याद है और यह एपिसोड दर्शकों के बीच पॉपुलर भी हुआ था।

इस प्यार को क्या नाम दूं

Bold Scenes
Iss Pyar ko Kya Naam Du

हमारी लिस्ट में स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ का भी नाम शामिल है। वरुण सोबती और रानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस टीवी शो में दोनों के बीच बोल्ड सीन भी शूट किया गया था। इस सीन में रील लाइफ के ये कपल रोमांटिक होते दिखे थे। मेकर्स ने शो में कई बार बेड सींस से लेकर लिप लॉक जैसे सिचुएशन को दिखाया था, जिस वजह से शो ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

कैसी ये यारियां

TV Serials Scene
Kaisi Yeh Yaariyan

पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों ने एक साथ ‘कैसी ये यारियां’ शो में काम किया था। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। शो में उनके बोल्ड लिपलॉक से लेकर स्टीमी बेडरूम सीक्वेंस को बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता हैं।