Robotic Kitchen
Robots knead the dough in the restaurant

इस रेस्टोरेंट में आटा गूंथते हैं रोबोट, केवल 48 सेकेंड में मिलेगा गरमा-गरम खाना

लगातार विज्ञान और टेक्नोलॉजी के बढ़ते विकास से रोजमर्रा के काम भी आसान होते जा रहे हैं। अब लोगों के किचन तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट का दखल पहुंच सकता है। बड़े पैमाने की कूकिंग की जरूरत को तो मशीन के जरिए पहले से ही पूरा किया जा रहा है। इन दिनों चीन के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस रेस्टोरेंट में सबकुछ ऑटोमेटिक है और यहां का सारा काम रोबोट करते हैं।

Robotic Kitchen: लगातार विज्ञान और टेक्नोलॉजी के बढ़ते विकास से रोजमर्रा के काम भी आसान होते जा रहे हैं। अब लोगों के किचन तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट का दखल पहुंच सकता है। बड़े पैमाने की कूकिंग की जरूरत को तो मशीन के जरिए पहले से ही पूरा किया जा रहा है। इन दिनों चीन के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस रेस्टोरेंट में सबकुछ ऑटोमेटिक है और यहां का सारा काम रोबोट करते हैं। रेस्टोरेंट में ऑर्डर करने के साथ ही सिर्फ 48 सेकंड में आपको गरमा-गरम खाना मिल जाएगा। यहां ऑर्डर लेने के लिए न तो कोई वेटर है और न ही खाना बनाने के लिए कोई शेफ।

दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एशियन टेक्नोलॉजी नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक रेस्टोरेंट के किचन में रोबोट आटा सानता हुआ नजर आ रहा है। उस रोबोट ने इतने अच्छे तरीके से आटे को साना कि सभी लोग उसकी ये कलाकारी देखते रह गए। वीडियो के साथ डिटेल में लिखा गया है कि ‘रोटी बनाने के लिए तैयार एक रोबोट शेफ वाले हमारे ताजा वीडियो के साथ कुकिंग के भविष्य में कदम रखें! सटीकता और कुशलता का गवाह बनें, क्योंकि हमारा रोबोट शेफ घर की बनी रोटी के स्वाद को बढ़ाने के लिए एकदम सही सामान को चुनता है।

ऑटोमेटिक होने के बावजूद पूरे प्रोसेस के हर स्टेप को ध्यान से पूरा किया जा रहा है.’ यहां रोबोट पानी और आटे को मिलाता है, आटा गूंथता है, उसे गोल आकार में दबाता है तथा नूडल्स के रूप में काटता है और यह सब आठ सेकंड से भी कम समय में होता है। इसके बाद मीट और नूडल्स को एक कटोरे में डाला जाता है, गर्म पानी डाला जाता है, और नूडल्स 48 सेकंड में पक जाता है।

Robotic Kitchen
Robotic Kitchen

केवल कुछ ही सेकेंड के इस वायरल वीडियो क्लिप में एक रोबोट आटा गूंथता हुआ दिख रहा है। उसके आसपास कुछ लोग भी आते-जाते दिख रहे हैं। एक ट्रेंड शेफ की तरह रोबोट अच्छे से आटे को उलट-पलट कर गूंथ रहा है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, लगभग नौ लाख 60 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है और 23 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी राय दी है।

कमेंट में कई सारे यूजर्स ने जहां इस वीडियो को साइंस, टेक्नोलॉजी, एआई और इनोवेशन से जोड़कर तारीफ की है। वहीं, कई यूजर्स ने इसे फेक और एडिटेड बताते हुए गुस्सा भी जाहिर किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, ‘रोबोट के बनाए ब्रेड में एक जरूरी बात मिसिंग है और वह है प्रेम.’ वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि, ‘खाना बनाने से पहले उस रोबोट ने मेटल वाला हाथ धोया है या नहीं?’

बता दें, यह रेस्टोरेंट सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसे सुपरमार्केट और ऑफिस बिल्डिंग्स में भी लगाने की योजना बना रही है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दुनिया में ऑटोमेटेड किचन का कॉन्सेप्ट आया हो। 2015 में ब्रिटिश कंपनी Moley Robotics ने दुनिया का पहला रोबोटिक ने दुनिया का पहला रोबोटिक किचन लॉन्च किया था, जो नॉर्मल खाना बना सकता था।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...