Rinku Rajguru Movies: फिल्म ‘सैराट’ की रिंकू को आप जानते ही होंगे। फिल्म सैराट से रिंकू लोकप्रिय हो गयीं। फिल्म में रिंकू राजगुरु के अभिनय को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म सैराट का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था। फिल्म में रिंकू राजगुरु, आकाश और तानाजी गालगुंडे मुख्य भूमिका में थे। इनके अभिनय ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया था। ये फिल्म रिंकू राजगुरु की पहली फिल्म थी। इसके बाद से उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया। आइये जानते हैं रिंकू राजगुरु की बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
यह भी देखे-OTT पर धमाल मचाएगी ये 5 वेब सीरीज: OTT Series
Rinku Rajguru Movies: रिंकू राजगुरु की बेहतरीन फिल्में

रिंकू सैराट करने के बाद झिंगाट गर्ल ने कई अच्छी फिल्में की जिन्हें आप अपना समय दे सकते हैं। 2017 में रिंकू राजगुरु फिल्म मानासु मल्लिगे में नजर आयीं थीं। ये फिल्म कन्नड़ में थी जो कि एक रोमांटिक ड्रामा थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कि जैसे कागर , मेकअप , अनकही कहानियां , झुंड , आठवा रंग प्रेमाचा और 200 हल्ला हो। बात फिल्म सैराट की करें तो इस फिल्म में रिंकू की सादगी सभी को बेहद पसंद आयी थी। यही कारण था कि सैराट को नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया था।
ऐसे हुई थी करिअर की शुरुआत
महाराष्ट्र्र के गाँव अकलुज में जन्मी रिंकू राजगुरु की पहली फिल्म सैराट थी। ये वही फिल्म थी जिसने रिंकू राजगुरु को लोकप्रिय बना दिया था। आज रिंकू राजगुरु को कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि रिंकू को ‘सैराट’ फिल्म कैसे मिली। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर नागराज मुंजले अपने किसी काम से अकलुज गये हुए थे। तब जैसे ही रिंकू राजगुरु को पता चला कि उनके गाँव में नागराज मुंजले आये हैं वो उनसे मिलने पहुंची। तभी नागराज को अपनी फिल्म ‘सैराट’ के लिए रिंकू पसंद आ गयीं और ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म के लिए चुन लिया गया। इस तरह फिल्म सैराट को उसकी आर्ची मिल गयी।
