सीरीज: मनी हाईस्ट
कब: 3 सितंबर
कहां: नेटफ्लिक्स
निर्देशक: एलेक्स पीना
कलाकार: अल्वारो मोर्ते, उर्सेला कॉरबेरो, इत्जेर इतुनो, मिग्युल हेरेन, जैमी लोरेंते, एनरिके आर्क
भाषा: इंग्लिश, स्पेनिश, हिन्दी, तमिल, तेलुगू
कहानी: नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हाइस्ट दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जिसके चलते अब दर्शकों का इंतजार ख़त्म करते हुए मनी हाइस्ट का 5वां सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गया है। गौरतलब है कि, सीरीज के हर सीजन की तरह पांचवा सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। वहीं, अपने 4 सीजंस की सक्सेस के बाद सीरीज के प्रड्यूसर Álex Pina ने पांचवे सीजन की घोषणा पिछले साल ही कर दी थी। जिसके बाद आखिरकार 5 सितंबर को मनी हाइस्ट का पांचवा सीजन वॉल्यूम वन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग किया गया।
दफन है कई राज

गौरतलब है कि, पिछले 4 सीजन से मनी हाइस्ट ने एक मिस्ट्री कायम कर रखी है। जिसके बाद अब दर्शकों को उम्मीद है कि यह सीजन उनके सारे सवालों का जवाब देगा अपने साथ लेकर ही आएगा। मनी हाइस्ट ने अपने पीछे कई राज छुपा रखे है जैसे क्या Berlin ( पेड्रो अलोंसो) जिंदा है?, Arturo (Enrique Arce) का क्या होगा?, क्या Alicia Siera (Najwa Nimri) प्रोफेसर (Alvaro Death) को मार देगी? क्या पूरी गैंग गोल्ड के साथ रॉयल मिंट ऑफ स्पेन से बाहर निकल पाएगी? ऐसे ही कई सवालों के जवाब के साथ अब मनी हाई सीजन 5 वॉल्यूम 1 ने पहले ही दिन स्ट्रीमिंग के सारे रिकार्ड्स ब्रेक कर दिए।
सीजन 5 की कहानी

आपको बता दें कि, सीजन 4 के अंत में लिस्बन (Itziar Ituño) सही सलामत रॉयल मिंट ऑफ स्पेन में पहुंच जाती है, और प्लान बनाया जाता है यह जंग नैरोबी के लिए जी दी जाएगी। जिसको आगे बढ़ाते हुए सीजन 5 वॉल्यूम 1 की शुरुआत में हम देखते हैं कि कर्नल ने पुलिस के हाथ से कमांड छीन कर सेना को सौंप दिया है। साथ ही आदेश है कि रॉयल मिंट ऑफ स्पेन में घुसकर गैंग को मार दिया जाए। वहीं दूसरी तरफ Alicia Siera ने प्रोफेसर को बंदी बना लिया है, हम बर्लिन की पिछली जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ जानते हैं।
जबरदस्त है सस्पेंस

सीजन 5 वॉल्यूम वन का पहला एपिसोड एक धमाके के साथ खत्म होता है। मनी हाइस्ट का हर एपिसोड दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है। गौरतलब है कि मनी हाइट अपने सस्पेंस और एक्शन के लिए प्रसिद्ध है। जिसके बाद अब इस सीजन में जानना यह है कि क्या प्रोफेसर कर्नल से एक कदम आगे रहकर अपनी टीम को रॉयल मिंट ऑफ स्पेन से बाहर निकाल पाएगा?
पुराने पत्रों को अलविदा

मनी हाइस्ट सीज़न 5 असाधारण रूप से महिला-केंद्रित है, टोक्यो ( Ursula Corbero), स्टॉकहोम (Esther Acebo) और लिस्बन रॉयल मिंट ऑफ स्पेन मे खेल की कमान संभालते हैं। इसमें प्रोफेसर को एक जानलेवा स्थिति का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपको बता दें कि, इस सीजन हम नए पात्रों से मिलते हैं, पुराने को अलविदा कहते हैं। मनी हीस्ट अपने अंतिम चरण पर है और प्रशंसक नेटफ्लिक्स पर अंतिम भाग के रिलीज होने तक इंतजार कर रहे हैं।
सेलिब्रिटीज को भी था इंतजार

रिलीस से पहले ही नेटफ्लिक्स ने दर्शकों का उत्साह और उत्सुकता बढ़ाने के लिए कई ट्रेलर्स, और प्रोमोस लॉंच किए थे। साथ ही अनिल कपूर, राधिका अप्ते, ओर कई सेलिब्रिटीज़ ने Bella Ciao के नारे लगा कर मनी हाइस्ट का वैल्कम किया था। इस दौरान आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज़ भी मनी हाइस्ट के लिए काफी एक्सिटेड है। फ़र्स्ट एपिसोड के बाद से ही दर्शकों ने memes और अप्प्रेकीयशन पोस्ट instagram, facebook, और twitter के माध्यम से शेर किए है।
वॉल्यूम 2 का इंतजार
दर्शको की माने तो मनी हेस्ट सीज़न 5 वॉल्यूम 1 काफी शानदार रहा। यह सीजन भी ड्रामा से भरपूर रहा और वो अब वॉल्यूम 2 का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे है। आपको बता दे कि वॉल्यूम 2, का इंतजार भी जल्द ही खत्म हो जाएगा। दरअसल, वॉल्यूम 2 इसी साल 3 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा। वहीं सूत्रो की माने तो वॉल्यूम 2 में और नए पात्र आपको देखने मिल सकते है। मनी हाइस्ट के हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर जगह बस मनी हाइस्ट के ही चर्चे होते रहते है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज के ऊपर कई मेमस भी बनते है।
यह भी पढ़े।
#Bride- शर्मीली दुल्हनों के लिए शादी में काम आने वाली कुछ टिप्स
बॉलीवुड संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
