Jane Anjane Hum Mile: जाने जाने हम मिले के आने वाले एपिसोड की शुरुआत रीत के उन्नति के पास आने और उन्नति से पूछने से होगी कि क्या सब ठीक है। उन्नति समझ जाएगी कि रीत ने पूजा की उससे बातचीत नहीं सुनी है। उन्नति कहेगी वह अपनी सहेली से मिलने यहाँ आई है। उन्नति रीत से पूछेगी कि वह यहाँ क्या कर रही है। रीत कहेगी है कि वह यहाँ एक स्टोरी कवर करने आई है। उन्नति रीत से कहेगी है कि वह उसके साथ सूर्यवंशी हवेली आएगी। रीत राजी हो जाएगी।
रीत और उन्नति सूर्यवंशी हवेली में वापस लौटेगी। पूनम के पूछने पर उन्नति कहेगी है कि उसे शारदा की याद आ रही थी इसलिए वह उससे मिलने आई है।
क्या उन्नति हार को छिपाने में होगी सफ़ल?
उन्नति शारदा से मीठी बातें करेगी लेकिन शारदा को एहसास हो जाएगा कि उन्नति उससे कुछ चाहती है। पिछली बार की घटनाओं को याद कर, शारदा इस बार उन्नति की मदद करने से मना कर देगी और वहाँ से चली जाएगी। इससे नाराज उन्नति शारदा का कीमती हार चुराने का फैसला कर लेगी। वह शारदा की अलमारी खोलकर हार निकाल लेगी और इसे राघव के कमरे के फूलदान में छिपा देगी।
तभी, उन्नति को पूनम से पता चलेगा कि शारदा ने अपने गहनों की सफाई के लिए जौहरी को बुलाया है। पूनम हार लेने जाएगी ही, लेकिन जब वह उसे ढूंढ नहीं पाएगी, तो शारदा को बताएगी कि हार गायब है।
रीत पर लगेगा चोरी का इल्ज़ाम?
शारदा धीरे-धीरे हर कमरे की तलाशी लेना शुरू करेगी। नौकरों के क्वार्टर के बाद, वह अपनी बहुओं के कमरों की तलाशी लेने का फैसला करेगी । दिव्या के कमरे में कुछ नहीं मिलने पर दिव्या सुझाव देगी कि रीत के कमरे में भी तलाशी ली जाए। शारदा जब वहाँ पहुँचती है, तो उसे फूलदान भारी लगता है, और दिव्या उसे उलट देगी । अब देखना यह होगा कि उन्नति का अगला कदम क्या होगा और क्या शारदा अपने कीमती हार को वापस पा सकेगी। क्या रीत के कमरे में मिलेगा नेकलेस?
