Corset Style: बॉलीवुड अभिनेत्रियां आजकल कॉर्सेट पहनने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि कॉर्सेट एक बेहद पुराना फैशन स्टाइल है, जिसको परफेक्ट फिगर शेप देने के लिए ड्रेस के अंदर पहना जाता था। आसान शब्दों में कहें तो कॉर्सेट को शेपवेयर की तरह पहनना जाता था। लेकिन कॉर्सेट ने एक बार फिर फैशन वर्ल्ड में मॉर्डन स्टाइल के साथ वापसी कर ली है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस, टॉप और ब्लाउज़ पहनने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ही नहीं आम लड़कियों को भी ये स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी कॉर्सेट स्टाइल को केरी करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेस से इंस्पायर हो सकती हैं।
दीपिका पादुकोण
बात जब दीपिका के फैशन सेन्स की होती है तो वो दुनियाभर में पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस जो भी पहनती हैं वो स्टाइल बन जाता है। उनका ये कॉर्सेट स्टाइल वाइट टॉप बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। अगर आप इस तरह का कॉर्सेट टॉप पहनने का सोच रही हैं तो इसको दीपिका की तरह वाइट पेंट या स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
आलिया भट्ट
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की एक्ट्रेस आलिया का फैशन बहुत ही एलिगेंट होता है। अगर आप किसी पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो आलिया के कॉर्सेट स्टाइल गाउन से इंस्पायर हो सकती हैं। एक्ट्रेस ने मेस्सी बन और नो ज्वेलरी लुक के साथ खुद को कंप्लीट किया है। आप चाहें तो इसपर अपनी पसंद के हिसाब से हल्की ज्वेलरी पहन सकती हैं।
जाह्नवी कपूर
कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच जाह्नवी का फैशन और स्टाइल खूब पॉपुलर है। बॉडीकॉन ड्रेस के ट्रैंड को लोगों के बीच लाने वाली एक्ट्रेस का ब्लैक कॉर्सेट स्टाइल सूट उन्हें बॉस लेडी का लुक दे रहा है। ऑफिस पार्टी या किसी ऑफिशियल इवेंट के लिए जाह्नवी का ये लुक परफेक्ट होगा।
कियारा आडवाणी
किसी पार्टी या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए कियारा का डेनिम कॉर्सेट टॉप और पेंट बहुत हो स्टाइलिश ऑउटफिट है। एक्ट्रेस ने खुले बार और सिंपल एयरिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इस डेनिम कॉर्सेट टॉप को आप अगर पहनने का प्लान कर रही हैं तो ब्लैक पेंट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
अलाया एफ
बॉलीवुड की अदाकारा अलाया एफ का फैशन सेंस बेहद स्टाइलिश और कमाल का है। सभी लड़कियों को उनके स्टाइल को फॉलो करती हैं। नाईट पार्टी या क्लब पार्टी के लिए अलाया की गोल्डन कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट है। ड्रेस की फ्रिल्ल उसको सबसे हटके लुक दे रही है।
