Realistic Korean Drama
Realistic Korean Drama

Overview: इन के-ड्रामा सीरीज को देखकर हो जाएंगे फैन

Realistic K-drama: इंडिया में भी के-ड्रामा का बहुत क्रेज है। दिन पर दिन के-ड्रामा फैंस की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरियर रोमांस ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक ऑडियंस को काफी पसंद आते हैं। अगर आप भी अपनी रोजाना की बोरिंग लाइफ से थक चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं, तो आपको रियल लगने वाले कुछ के-ड्रामा आज ही अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लेने चाहिए। इन ड्रामा को देखने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे। इन्हें खत्म किए बिना आपको मजा नहीं आएगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ के-ड्रामा के बारे में बताएंगे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। 

Realistic Korean Drama: इंडिया में भी के-ड्रामा का बहुत क्रेज है। दिन पर दिन के-ड्रामा फैंस की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरियर रोमांस ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक ऑडियंस को काफी पसंद आते हैं। अगर आप भी अपनी रोजाना की बोरिंग लाइफ से थक चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं, तो आपको रियल लगने वाले कुछ के-ड्रामा आज ही अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लेने चाहिए। इन ड्रामा को देखने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे। इन्हें खत्म किए बिना आपको मजा नहीं आएगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ के-ड्रामा के बारे में बताएंगे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। 

ट्वेंटी-फाइव, ट्वेंटी-वन

YouTube video

ट्वेंटी-फाइव, ट्वेंटी-वन एक बहुत ही इमोशनल के-ड्रामा है। 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में सेट की गई यह सीरीज यंग लोगों पर बेस्ड है। सीरीज में ही डो बेक यी जिन नाम के दो यंग लोग अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश करते हैं। कहानी में दोनों का संघर्ष दिखाया गया है, जो आपको बहुत ही रियल लगने वाला है। ट्वेंटी-फाइव, ट्वेंटी-वन में रोमांस और संघर्ष साथ में दिखाया गया है। 

माई लिबरेशन नोट्स 

YouTube video

माई लिबरेशन नोट्स की कहानी वास्तविकता को दिखाती है। कहानी सियोल के बाहर एक छोटे से इलाके पर अधारित है। यहां तीन भाई-बहनों की कहानी है। माई लिबरेशन नोट्स ने सामाजिक दबावों को दिखाया है। इसे देखने के बाद आप इसके फैन जरूर हो जाएंगे। 

समथिंग इन द रेन

 समथिंग इन द रेन यूं जिन आह और सेओ जुन ही की कहानी को दिखाती है। रोमांस के-ड्रामा में से एक मानी जाने वाली, समथिंग इन द रेन फैंस को काफी पसदं आई थी। रिश्ते में एज गैप को दिखाती ये कहानी शानदार है। इस कहानी में कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न को भी दिखाया गया है। 

माई मिस्टर 

YouTube video

माई मिस्टर एक दिल जीत लेने वाली इमोशनल स्टोरी है। कहानी पार्क डोंग-हून पर बेस्ड है। जो एक मध्यम आयु वर्ग का इंजीनियर है, जो अपने परिवार और पैसों की परेशानी से जूझ रहा है। वहीं, ली जी-आन एक यंग लड़की है, जो अतीत और भारी कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। दोनों ही आगे चलकर एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और साथ देते हैं। 

एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू

एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू एक बेहतरीन के-ड्रामा है। यह कहानी वू यंग-वू पर आधारित है, जो एक ऑटिस्टिक नौसिखिया वकील है। अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता और फोटोग्राफिक मेमोरी के बावजूद, यंग-वू को अपने न्यूरोडाइवरजेंस के कारण अपनी लॉ फर्म में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ये कहानी वाकई आपका दिल जीत लेगी। 

आवर ब्लूज़

YouTube video

आवर ब्लूज़ एक बहुत ही जबरदस्त कहानी है। इस के-ड्रामा में कई कहानियों को एक साथ बुना गया है। ये कहानी हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है। ली ब्युंग-हुन, शिन मिन-ए, किम वू-बिन और हान जी-मिन जैसे सितारों ने इस के-ड्रामा में एक साथ काम किया है। इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी आपको बहुत पसंद आएगी।  

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...