raveena tandon with her son ranbir thadani
raveena tandon with her son ranbir thadani

Summary: रणबीर थडानी के 18वें जन्मदिन पर रवीना टंडन का इमोशनल पोस्ट

अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटे रणबीर के 18वें जन्मदिन पर बचपन की अनदेखी तस्वीरें और एक भावुक संदेश शेयर किया। पोस्ट में मां-बेटे का प्यार, परिवार की झलक और रणबीर के वयस्क जीवन की नई शुरुआत का जश्न नजर आया।

Ranbir Thadani Birthday: 90 के दशक की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक रही रवीना टंडन आज एक मां के रूप में हर उस मां की भावना को जी रही हैं जो अपने बेटे को बड़ा होते देखती है। 12 जुलाई को उनके बेटे रणबीर थडानी ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर रवीना ने इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक और खूबसूरत पोस्ट साझा की।

इस पोस्ट में न सिर्फ उन्होंने अपनी मां की ममता और भावनाओं को जाहिर किया, बल्कि अपने बेटे की बचपन से अब तक की प्यारी झलकियां भी शेयर कीं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरी।

raveena Post his son Photos
Ranbir Thadani Birthday-raveena Post his son Photos

रवीना ने जो तस्वीरें साझा कीं उनमें से कई रणबीर के बचपन की थीं। गोद में खेलता मासूम रणबीर, अपनी मां के गले लगकर मुस्कुराता हुआ बच्चा, छुट्टियों में मस्ती करते हुए परिवार की झलकियाँ, हर फोटो अपने आप में एक कहानी कह रही थी।

एक तस्वीर में रणबीर अपनी बहन राशा थडानी के साथ नजर आता है, जो उसे बड़े प्यार से गोद में उठाए हुए है। इस भाई-बहन की जोड़ी में वो अपनापन साफ झलक रहा है जो सिर्फ सच्चे पारिवारिक रिश्तों में होता है।

Rasha and Ranbir
Rasha and Ranbir
raveena tandon post for son
raveena tandon post for son

अपनी पोस्ट के साथ रवीना ने जो कैप्शन लिखा, उसने लाखों दिलों को छू लिया। उन्होंने लिखा: “वयस्क जीवन में स्वागत है मेरे बेटे। जन्मदिन मुबारक हो। तू मेरा दिल है, मेरा सनशाइन है, मेरी हमेशा की मोहब्बत है।”

आगे उन्होंने लिखा, “मुझे तुम पर गर्व है कि तुम इतने दयालु, मजबूत, संवेदनशील और समझदार इंसान बने हो। महादेव हमेशा तुम्हारे साथ हैं। धन्यवाद बेटा, मुझे अपनी मां चुनने के लिए।”

ये लाइन्स सिर्फ एक मां की भावनाएं नहीं, बल्कि उस रिश्‍ते की गहराई हैं, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल होता है।

इस दिल छू लेने वाली पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फैन्स ने रणबीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भावना पांडे और महीप कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा– “हैप्पी बर्थडे रणबीर।” वहीं एक फैन ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं रणबीर! आप हमेशा चमकते रहो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो।”

रवीना टंडन का मातृत्व सिर्फ रणबीर या राशा तक सीमित नहीं है। साल 1995 में जब वह सिर्फ 21 साल की थीं, तब उन्होंने दो बेटियों पूजा और छाया को अकेले गोद लिया था वो भी उस समय जब उनका खुद का करियर बुलंदियों पर था और वो अविवाहित थीं। 2004 में रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की और उसके बाद राशा और रणबीर का जन्म हुआ। उनकी पारिवारिक यात्रा हमेशा से प्रेरणादायक रही है एक महिला जिसने ग्लैमर और करियर के साथ-साथ परिवार और रिश्तों को भी पूरी ईमानदारी से निभाया।

रवीना टंडन हाल ही में ‘कर्मा कॉलिंग’ वेब सीरीज़ में नजर आईं, जिसे रुचि नारायण ने डायरेक्ट किया था। इस शो में उनके साथ नम्रता शेट्ठ, वरुण सूद और विक्रमजीत वर्ग जैसे कलाकार थे।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...