रणवीर इलाहाबादिया का विवादों से है पुराना नाता?, कभी महिलाओं पर टिप्पणी तो कभी किए गलत दावें!: Ranveer Allahbadia Old Controversies
हाल ही में रणबीर कपूर एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी। चलिए जानते हैं रणबीर की नई कंट्रोवर्सी क्या है और इससे पहले उनसे कौन-कौन से विवाद जुड़े हैं।
Ranveer Allahbadia Controversies: रणवीर इलाहाबादिया जिन्हें Beerbiceps के नाम से भी जाना जाता है, एक फेमस भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह खासकर फिटनेस, लाइफस्टाइल, पर्सनल डेवलपमेंट और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता के साथ कुछ कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई हैं। हाल ही में रणबीर कपूर एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी। चलिए जानते हैं रणबीर की नई कंट्रोवर्सी क्या है और इससे पहले उनसे कौन-कौन से विवाद जुड़े हैं।
नया विवाद क्या है?
बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता की इंटीमेट लाइफ पर विवादित बयान दिया था। रणवीर के इसी बयान को लेकर विवाद हो रहा है। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बाद रणवीर ने एक वीडियो शेयर कर माफी मांगी है। चलिए जानते हैं रणवीर से जुड़े अन्य पुराने विवादों के बारे में।
लड़कियों की कुर्ती पर टिप्पणियां
रणवीर इलाहाबादिया ने जुलाई 2021 में लड़कियों के कपड़े पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लड़की लंबा कुर्ता और बड़े झुमके पहनेगी, वो लड़कों को बहुत आकर्षक लगेगी और लड़के उसके सामने घुटनों पर गिर जाएंगे। उनके इस कमेंट की वजह से फैंस ने उन्हें काफी फटकार लगाई थी।
पॉलिटिक्स पर कॉमेंट
फिर, अप्रैल 2021 में रणवीर ने एक पोस्ट में कहा था कि अगर तुम किसी के बारे में सिर्फ उसके पॉलिटिक्स ओपिनियन के आधार पर राय बनाते हो, तो असल में समस्या तुम्हारे खुद के विचारों में है। इसके बाद उन्होंने खुद को अपॉलिटिकल बताया था।
इंटरव्यू में अटपटा सवाल
एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने एक गेस्ट से सीधे तौर पर पूछा था कि कौन से लोग भारत छोड़कर चले जाएं। इस सवाल के जवाब में वकील जे साई दीपक ने पत्रकारों और इतिहासकारों का नाम लिया, जिसके बाद रणवीर को अपनी बातों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।
केरल को लेकर दावा
अप्रैल 2024 में रणवीर ने दावा किया था कि केरल के मलप्पुरम जिले के एक गांव में इस्लामिक कानून लागू किया जा रहा है। इस बिना सत्यापित दावे के लिए भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
