Randeep Hooda Pre-Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और मॉडल लिन लैशराम 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल शादी के फंक्शन के लिए मणिपुर पहुंच गया है। रणदीप और लिन की शादी मणिपुरी रीति रिवाजों के साथ होने वाली है। हाल ही में महाभारत के साथ शादी का कनेक्शन जुड़ने वाला पोस्ट शेयर करने के बाद से ही कपल की शादी काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी और उससे जुड़े फंक्शंस की झलक देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
Also read : एक्ट्रेस होने के साथ बिज़नेस वुमन हैं रणदीप हुड्डा की होनी वाली दुल्हन: Randeep Hooda Wedding
शादी से पहले नर्वस हैं रणदीप
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभा चुके रणदीप हुड्डा आजकल शादी की रस्मों में बिजी हैं। हाल ही में रणदीप और उनकी गर्लफ्रैंड लिन लैशराम इम्फाल पहुंचे। शादी की रस्में शुरू होने से पहले दोनों ने हेगांग स्थिति एक मंदिर में दर्शन कर भगवान का आर्शीवाद लिया। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए रणदीप ने बताया कि सबकी तरह वे भी शादी से पहले नर्वस हैं। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि शादी में बॉलीवुड से उनके अलावा कोई और नहीं शामिल हो रहा है। बात करें शादी और उनसे जुडी तैयारियों की तो शादी की रस्में इम्फाल में होने वाली है। शादी की प्रीवेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। 29 नवम्बर को कपल मणिपुरी रीति रिवाजों के साथ शादी कर जीवन भर एक दूसरे का साथ देने के लिए एक रिश्ते में बंध जाएंगे।
मुंबई में होगा रिसेप्शन
भले ही रणदीप और लिन लैशराम सादगी और सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी करने वाले हैं। लेकिन दोनों शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड और अपने अन्य जानकारों को बुलाकर अपनी जीवन की इस खुशी में शामिल होने का मौका देंगे। आपको बता दें कि शादी के बाद रिसेप्शन मुंबई में होने वाला है। ये बात अलग है कि अब तक रण्दीप और लिन दोनों ने ही रिसेप्शन की डेट या इससे जुडी जानकारी शेयर नहीं की है।
