Ranbir Kapoor gave his fans a special birthday gift

Summary: रणबीर कपूर का बड़ा फैसला, बनेंगे डायरेक्टर, आलिया करेंगी प्रोडक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने 43वें जन्मदिन पर एक बड़ा ऐलान किया है। रणबीर ने कन्फर्म किया कि वे जल्द ही डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बर्फी जैसी हिट फिल्म के बाद से ही डायरेक्टर बनने का सपना देख रहे रणबीर अब इसे साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ranbir Kapoor Directorial Debut: रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार हैं। रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई धमाकेदार फिल्में दी हैं। बड़े पर्दे पर रणबीर की परफॉर्मेंस ने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और इसीलिए उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग भी है। अब रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर ने बताया कि वो जल्द ही डायरेक्टर की कुर्सी संभालने जा रहे हैं जिसका सपना उन्होंने सालों पहले देखा था। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी रणबीर कपूर ने बर्थडे पर दी।

दरअसल, हाल में रणबीर कपूर ने 43वां जन्मदिन मनाया है, वैसे तो एक्टर सोशल मीडिया से दूर रहते है लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को धन्यवाद देने के लिए एक्टर ने एक स्पेशल वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही रणबीर कपूर डायरेक्टर की कुर्सी संभालने की अनाउंसमेंट कर दी है।

ऐसा नहीं है कि रणबीर ने पहली बार डायरेक्टर बनने की बात की हो, सालों पहले उन्होंने फिल्म डायरेक्टर करने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। वो वक्त था बर्फी फिल्म के रिलीज होने के बाद का। रणबीर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बर्फी आने के बाद रणबीर ने डायरेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसा नहीं है कि रणबीर ने पहली बार डायरेक्टर बनने की बात की हो, सालों पहले उन्होंने फिल्म डायरेक्टर करने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। वो वक्त था 2012 में बर्फी फिल्म के रिलीज होने के बाद का। रणबीर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बर्फी आने के बाद रणबीर ने डायरेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी।

फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले रणबीर कपूर तीन फिल्मों में पर्दे के पीछे रहकर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म आ अब लौट चलें से ऋषि कपूर ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था और इसी फिल्म में रणबीर ने अपने पिता को असिस्ट किया। इसके बाद 2005 में आई फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने प्रेमग्रंथ में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। एक इंटरव्यू में जब रणबीर से पूछा गया कि आप अभी अपनी फिल्मों में बिजी हैं तो इसके लिए वक्त कैसे निकालेंगे? इस पर रणबीर ने कहा था, ‘ऐसा करना मेरा सपना और लक्ष्य है, मैं बड़े सपने देख तो लेता हूं लेकिन पूरा नहीं कर पाता। इसीलिए मैं ऐसा कोई वादा या अनाउंसमेंट तो नहीं करता लेकिन हां जब मेरे पास कहने के लिए एक अच्छी कहानी होगी तो मैं जरूर उसे बनाऊंगा।

रणबीर कपूर ने फिल्म डायरेक्ट करने पर तो बात की ही इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक और सरप्राइज दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्में बनानी है लेकिन मुझे लगता है कि मैं डायरेक्शन का काम संभालूंगा। वहीं प्रोडक्शन की बात करें तो मुझे लगता है कि मेरी वाइफ आलिया एक अच्छी प्रोड्यूसर हैं और वो मेरी फिल्म डायरेक्ट कर सकती हैं’।

रणबीर कपूर ने अपने करियर में ये जवानी है दीवानी, बर्फी, ब्रह्मास्त्र, एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब रणबीर अपकमिंग फिल्मों में नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है जिसमें वे आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने एनिमल पार्क पर भी अपडेट देते हुए कहा कि इस पर 2027 में काम शुरू होगा। रणबीर कपूर ‘धूम 4’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी मूवीज में नजर आएंगे।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...