Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ आदिल खान दुर्रानी द्वारा किए गए चौंकाने वाले दावों के बाद , ऐक्ट्रेस राखी सावंत ने उन आरोपों का जोरदार विरोध करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसके दौरान, उन्होंने न केवल उनके दावों को खारिज कर दिया, बल्कि उनके बारे में कई बयान भी दिए, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए।
अनफ़िल्टर्ड राखी सावंत का सच
राखी ने आदिल द्वारा उनके लिए महंगे उपहार खरीदने के सभी बातों को नकार दिया । उन्होंने कहा, “मैंने अपने अकाउंट से उन सभी महंगी चीजो के पैसे भरे हैं, उसने मुझे कभी शॉपिंग नहीं कराई, एक पैसा मुझ पर खर्च नहीं किया है।”
राखी ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को बिग बॉस मराठी के घर में एंट्री नहीं करने दी। उन्होंने आगे कहा, “मैं जब बिग बॉस गई थी तब आदिल को पैसा दे कर गई थी। तब इस इंसान ने मेरे पैसे से दूसरे का प्रोडक्शन हाउस खोल दिया।”
आदिल ने किया है रेप?
राखी ने यह भी खुलासा किया कि आदिल ने अपनी एक ईरानी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया था। राखी के आरोप के जवाब में, आदिल ने इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने रेप के आरोप पर इंकार किया और इस बात पर जोर दिया कि यह रिश्ता पांच साल से अधिक समय से चल रहा है। आदिल ने शादी के इरादे से लंबे रिलेशन को रेप के मामले के रूप में देखने की बात पर सवाल उठाया, जो मनगढ़ंत कहानी की ओर इशारा कर रहा है।
आदिल ने कहा कि “अगर मैं पहले ही पीछे हट गया था, तो उसने मेरे खिलाफ केस दर्ज करने के लिए फरवरी तक इंतजार क्यों किया? जब मैं पहले से ही जेल में था, तभी उसे मेरे खिलाफ मामला दर्ज करने का एहसास हुआ? वह पिछले 5 सालों से क्या कर रही थी?”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी ने आदिल के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा, “कितने-कितने लड़कियों के साथ होटल में क्या-क्या किया है नहीं बता सकती। सारे सबूत हैं मेरे पास..और मेरी मां को कभी पैसा नहीं दिया और रितेश मेरी जिंदगी में भगवान की तरह आए थे। उन्होंने मेरी मां के इलाज में मदद की थी।” राखी ने यह भी दावा किया कि आदिल ने उनके न्यूड वीडियो बनाए और उन्हें अरब देशों को बेच दिया।
