Rajesh Kumar was recently seen in the romantic film Saiyaara, directed by Mohit Suri, where he played a strong supporting role. After a long gap, the film proved to be a turning point in his career.
Rajesh Kumar was recently seen in the romantic film Saiyaara, directed by Mohit Suri, where he played a strong supporting role. After a long gap, the film proved to be a turning point in his career.

Summary: राजेश कुमार की किस्मत 'सैयारा' ने बदली, कभी जेब में थे सिर्फ ₹2500

राजेश कुमार हाल ही में निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' में नजर आए, जहां उन्होंने एक दमदार सपोर्टिंग रोल निभाया। लंबे समय बाद यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ी वापसी और टर्निंग पॉइंट बनकर सामने आई है।

Rajesh Kumar Struggle: टीवी के मशहूर अभिनेता राजेश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसे पॉपुलर शो से पहचाने बनाने वाले राजेश हाल ही में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म सैयारा में नजर आ चुके हैं। राजेश ने इसमें एक मजबूत सपोर्टिंग रोल निभाया है। लंबे समय बाद यह फिल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। नए कलाकारों के साथ काम करते हुए राजेश ने अपने दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

सैयारा की सफलता ने न सिर्फ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाया, बल्कि राजेश को भी एक बार फिर इंडस्ट्री में पहचान दिलाई, जिससे उनका संघर्षों से भरा सफर एक नई रफ्तार पकड़ता नजर आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से पहले राजेश को अपनी ज़िंदगी में कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ा? हाल ही में उन्होंने एक शो में इस बारे में खुलकर बातचीत की है। तो चलिए, जानते हैं राजेश के अनुभव के बारे में।

राजेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय ऐसा था जब कमाई बंद हो गई थी और खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे थे।उन्होंने कहा, “बैंक में पैसा आना बंद हो गया था। जो बचत थी, वो भी खत्म हो गई थी। मैं करीब 2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया था।”

राजेश के अनुसार, साल 2019 में राजेश ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और खेती करने का फैसला किया। वो यह दिखाना चाहते थे कि किसानी कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक गर्व की चीज है। उन्होंने कहा, “आज के ज़माने में कोई सपना नहीं देखता कि वो बड़ा होकर किसान बने। मैं यह सोच बदलना चाहता था।”

राजेश ने खेती शुरू ही की थी कि मौसम ने साथ छोड़ दिया।फसलें खराब हो गईं और फिर कोरोना का लॉकडाउन लग गया। कमाई का कोई जरिया नहीं बचा। राजेश के अनुसार, महामारी के बाद वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए वो यूके गए थे। वहां 24 दिन की शूटिंग थी, लेकिन हालात इतने खराब थे कि बैंक में सिर्फ ₹2,500 बचे थे और वो बच्चों के लिए चॉकलेट तक नहीं ला सकते थे।

इस मुश्किल समय में राजेश का परिवार उनके साथ खड़ा रहा।उन्होंने कहा कि अगर परिवार ने साथ नहीं दिया होता, तो वो शायद इस दौर से निकल ही नहीं पाते। वो समय ऐसा था जब जिंदगी चलाना भी मुश्किल हो गया था। अब राजेश कुमार दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर चुके हैं। ‘सैयारा’ की सफलता ने उन्हें फिर से पहचान दिलाई है।

फिल्म जुलाई में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। अब तक यह फिल्म 400 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है और जल्दी ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...