PUSHPA AND SINGHAM

Pushpa 2 vs Singham Again: ‘पुष्पा 2 द रूल’ की रिलीज़ डेट सामने आ गयी है। फैंस इसके बाद से बहुत खुश हैं। पुष्पा की सफलता के बाद पुष्पा 2 का फैंस बेहद इंतज़ार कर रहे थे। अब इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ गयी है। अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म की रिलीज़ डेट शेयर की है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी। वहीं ‘सिंघम अगेन’ भी 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी। 2024 में इन फिल्मों के क्लैश को सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। इस क्लैश को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है। फैंस इन दोनों फिल्मों के लिए काफी उत्साहित हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है ये क्लैश

रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सिंघम अगेन की रिलीज़ डेट 15 अगस्त 2024 है वहीं पुष्पा 2 की रिलीज़ डेट का भी ऐलान हो गया है और इसकी रिलीज़ डेट भी 15 अगस्त 2024 है। ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश में हर फैन अपनी अपनी पसंदीदा फिल्म को सपोर्ट कर रहा है। ट्विटर पर इन फिल्मों का क्लैश ट्रेंड कर रहा है। कुछ फैंस को इंतज़ार है ‘पुष्पा 2’ का तो कोई ‘सिंघम अगेन’ के लिए बेक़रार है। अब देखना होगा दोनों फिल्में अपने फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं।

कौन सी फ़िल्म होगी हिट

रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिंघम अगेन और सुकुमार की फ़िल्म पुष्पा 2 में टक्कर होने वाली है। एक तरफ ‘पुष्पा 2’ के फैंस हैं तो दूसरी तरफ ‘सिंघम अगेन’ के, फैंस अपनी पसंदीदा फ़िल्म के इंतज़ार में हैं। ट्विटर पर इस फिल्म के क्लैश के साथ फैंस ने दोनों फिल्मों को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। कोई सिंघम अगेन को तो कोई पुष्पा 2 को हिट बता रहा है। ये तो अपने अपने अनुमान हैं लेकिन देखना होगा कि 2024 किसका सिक्का चलेगा।