Puneet Superstar girlfriend married another man youtuber saying it was due to her parents insistence
Puneet Superstar girlfriend married another man youtuber saying it was due to her parents insistence

Overview: पुनीत सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड ने दूसरे शख्स से कर ली थी शादी

बिग बॉस ओटीटी 2 के पुनीत ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी अधूरी प्रेम कहानी का वो पन्ना खोला, जिसने सबको हैरान कर दिया।

Puneet Superstar Girlfriend Married Another Man: सोशल मीडिया की दुनिया में ‘लॉर्ड’ के नाम से मशहूर और अपनी अतरंगी हरकतों से सबको चौंका देने वाले पुनीत सुपरस्टार का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसे देखकर उनके आलोचक भी शायद थोड़े भावुक हो जाएं। अक्सर कीचड़ में लोटने, चेहरे पर टूथपेस्ट मलने और चिल्लाने वाले पुनीत के अंदर एक टूटा हुआ दिल भी धड़कता है, इसका खुलासा हाल ही में हुआ। ‘बिग बॉस ओटीटी 2‘ से चंद घंटों में बाहर होने वाले पुनीत ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी अधूरी प्रेम कहानी का वो पन्ना खोला, जिसने सबको हैरान कर दिया।

एक लड़की से प्यार करते थे पुनीत 

पुनीत सुपरस्टार को अक्सर दुनिया की परवाह न करने वाले इंसान के तौर पर देखा जाता है, लेकिन जब बात उनकी लव लाइफ पर आई, तो उनकी आवाज में एक अजीब सी कसक सुनाई दी। उन्होंने बताया कि वह एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन अफसोस, वो प्यार आज उनके साथ नहीं है। पुनीत ने नम आंखों से साझा किया कि जिस लड़की को उन्होंने चाहा, उसकी शादी हो गई और अब वह बेंगलुरु में अपनी गृहस्थी बसा चुकी है।

दोनों की अलग हो गई थीं राहें

इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने सवाल किया कि आखिर वो लड़की उनके लिए लड़ी क्यों नहीं? तो पुनीत ने उस लड़की की जो दलील दी, वह किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दे। पुनीत ने बताया, “उसने मुझसे कहा था कि अगर आज मैं तुम्हारे लिए अपने उन मां-बाप से लड़ जाऊं जिन्होंने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया, तो कल को मैं किसी और के लिए तुमसे भी लड़ सकती हूं।”

जिस्मानी नहीं था पुनीत सुपरस्टार का रिश्ता

पुनीत ने न सिर्फ उसकी बात का सम्मान किया, बल्कि एक सच्चे प्रेमी की तरह उसे खुद ही जाने दिया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता कभी ‘जिस्मानी’ नहीं था, बल्कि एक रूहानी और पवित्र जुड़ाव था। उन्होंने अपनी पसंद पर कोई दबाव नहीं डाला और उससे कहा कि अगर उसकी खुशी अपने माता-पिता की पसंद में है, तो वह खुशी-खुशी वहां जा सकती है।

एक्स गर्लफ्रेंड से मैसेज पर बात करते हैं पुनीत

एक साल बीत चुका है, लेकिन यादों का सिलसिला आज भी जारी है। पुनीत ने बताया कि उन्होंने न तो उसे ब्लॉक किया है और न ही उसका नंबर डिलीट किया है। हालांकि, अब उनके बीच घंटों बातें नहीं होतीं। जब भी कोई त्योहार होता है, तो बस एक औपचारिक मैसेज आ जाता है। पुनीत का कहना है कि अगर उसकी जिंदगी में कोई और नहीं होता और हालात पक्ष में होते, तो वे आज शादीशुदा होते।

अतरंगी लिबास के पीछे का असली इंसान

पुनीत सुपरस्टार की यह कहानी सिखाती है कि पर्दे पर दिखने वाला हर इंसान वैसा नहीं होता जैसा वह खुद को पेश करता है। जो पुनीत दुनिया के सामने जोकर बनकर लोगों को हंसाते हैं या अपनी आलोचनाओं को हंसकर टाल देते हैं, उनके भीतर भी एक गहरा अकेलापन और त्याग की एक बड़ी कहानी छिपी है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...