Upcoming South Indian Films
Kalki 2898 AD : Upcoming South Indian Films

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म प्रोजेक्ट के निश्चित रूप से शहर में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि फिल्म ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। अब, प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने आखिरकार भारत के माइथो-साइंस-फाई फिल्म प्रोजेक्ट के की पहली झलक रिलीज़ की है, जिसे कल्कि 2898 ईस्वी नाम दिया गया है। कल्कि 2898 ई. की पहली झलक से पता चलता है कि इससे दर्शको को नया अनुभव मिलने वाला है।

Kalki 2898 AD: कैसी है फिल्म की पहली झलक

YouTube video

कल्कि 2898 ई. की पहली झलक में दिखाया जाता है कि चारों तरफ भूख मरी, दास्ता, युद्ध और अराजकता फैली हुई है और चारों तरफ़ एक अंधेरी दुनिया दिखाई गई है। जिसमें रोशनी की उम्मीद बनेगा कल्कि, जो फिर से दुनिया को संतुलित करेगा और शुरुवात होगी एक नए युग की। पहली झलक में अमिताभ, प्रभास, और दीपिका पादुकोण देखने को मिलते है। लेकिन अभी भी प्रोजेक्ट के का असली मकसद सामने नहीं आया है ,जो कलि को मारना होगा जिसका रोल कमल हसन करने वाले है।

क्या है कल्कि 2898 ईसवी

YouTube video

पुराणों के अनुसार जब कलियुग अपने चरम पर होगा तब विष्णु जी का 10 वा अवतार धरती पर जन्म लेगा। कलियुग और सतयुग के संधिकाल में कल्कि अवतार पृथ्वी पर आयेंगे। जो 64 प्रकार की कलाओं में निपुण होंगे। कई धार्मिक पुराणों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि कल्कि अवतार मुरादाबाद जिले के शंभल नामक स्थान पर विष्णुयशा नाम के तपस्वी ब्राह्मण के घर पर पुत्र रूप में जन्म लेंगे। जो अधर्म को खत्म करेगा, दुनिया से बुराई का खात्मा करेगा और सतयुग की स्थापना करेगा। इसका वर्णन कल्कि पुराण और गीता में भी किया गया है। इसे सुपरहीरो फिल्म की तर्ज़ पर बनाया गया है। जो आगे चलकर इंडिया के पहले सुपरमेन शक्तिमान और कृष को टक्कर देगी। कल्कि 2898 ईसवी 12 जनवरी 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।