Priyanka Fusion Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। दोनों की इंगेजमेंट सेरिमनी परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में उसने कुछ बॉलीवुड सितारे और राजनेता भी शामिल हुए। परिणीति की बहन और ग्लोबल एक्सप्रेस का चोपड़ा भी फंक्शन में शामिल होने के लिए लंदन से दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान उन्हें यहां पर इंडियन अटायर कैरी करते हुए देखा गया और उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया।
रफल साड़ी में नजर आई प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन की इंगेजमेंट सेरेमनी में फ्यूजन लुक तैयार किया था जो इंडियन और वेस्टर्न का मिक्स था। उन्हें यहां पर लाइम ग्रीन कलर की खूबसूरत रफल साड़ी में देखा गया, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।
साड़ी का रंग उन पर जच रहा था और उसके साथ पहना गया डायमंड नेकलेस, मिनिमम मेकअप और ओपन हेयर बहुत ही शानदार लुक दे रहे थे।
कीमत कर देगी हैरान

प्रियंका ने लाइम ग्रीन रंग की साड़ी पहनी है, जिसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। इस रफल साड़ी की कीमत 78 हजार रुपए से ज्यादा है। साड़ी की बेहतरीन डिजाइन और ऊपर से अपनी कातिलाना अदाओं से प्रियंका ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
इस खूबसूरत सी साड़ी में प्रियंका को अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें सबसे पहले वह राघव और परिणीति को सगाई की बधाई देती नजर आई और उन्होंने दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार होने की बात भी कही थी। इसके बाद एक फोटो में वह अपने भाई के साथ पहुंच दे रही थी और दूसरे फोटो में पूरी फैमिली नजर आ रही थी।
