Priyanka Chopra/Suneel Darshan
Priyanka Chopra/Suneel Darshan

Summary: प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी से जुड़ी सच्चाई और 'अंदाज़' से पहले के संघर्ष की अनकही कहानी

निर्माता सुनील दर्शन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'अंदाज़' से पहले नाक की सर्जरी की सलाह दी थी। चूंकि उनके पैरेंट्स डॉक्टर थे तो यह करवाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई।

Priyanka Chopra Nose Surgery: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी सबसे अलग और खास है। आज प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। लेकिन उनके करियर की शुरुआत इतनी आसान नहीं रही। हाल ही में निर्माता सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका को फिल्म “अंदाज” से पहले नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी थी। मिनट्स ऑफ मसाला के साथ बातचीत के दौरान, सुनील दर्शन ने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा के लुक से तुरंत प्रभावित नहीं हुए थे। इसलिए उन्होंने उन्हें नाक को रिपेयर करवाने की सलाह दे डाली थी। 

2003 में आने वाली फिल्म “अंदाज” को बड़े परदे पर लाने की तैयारी चल रही थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन ने एक इंटेरवी में उस समय का जिक्र करते हुए बताया कि वह प्रियंका से तुरंत प्रभावित नहीं हुए थे। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें कहा था कि वह अपनी नाक के ब्रिज पर थोड़ा काम करवाएं।” सुनील के मुताबिक, प्रियंका ने इस सलाह को गंभीरता से लिया, शायद उन्हें पता था कि इसे करवाना जरूरी है। अब चूंकि, प्रियंका चोपड़ा के पैरेंट्स खुद डॉक्टर थे, तो यह कोई बड़ी बात नहीं ठी। उन्होंने तुरंत नाक की सर्जरी करवा ली।

इस इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने आगे बताया कि प्रियंका ट्रेडिशनल तरीके से बहुत खूबसूरत नहीं थीं, लेकिन उनमें एक अलग तरह का अट्रैक्शन, कॉन्फिडेंस और शानदार आवाज थी, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाता था। उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि वह कुछ अलग करेंगी, भले ही शुरुआत में लाइमलाइट लारा दत्ता पर थी।” दरअसल सुनील दर्शन जल्दी ही इस फिल्म का सीक्वल “अंदाज 2” लेकर आ रहे हैं, जिसमें आयुष कुमार, अकैशा और नताशा फर्नांडीज़ हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

यह सर्जरी प्रियंका के लिए आसान नहीं थी। बाद में प्रियंका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि यह सर्जरी एक साइनस प्रॉब्लम की वजह से की गई थी, लेकिन इस प्रोसेस में गड़बड़ की वजह से इसका असर उनके लुक पर पड़ा। उस समय लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था और उन्हें ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ तक कहा गया था। हॉलीवुड के एक रेडियो शो में प्रियंका ने इस घटना को ‘हॉरर शो’ की तरह बताया, जिसमें उनकी पहचान ही बदल गई थी और करियर खतरे में पड़ गया था।

“अंदाज” 2003 में रिलीज हुई थी, जो एक हिट बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म से ही प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। दोनों ने अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म दोस्ती, भावनाओं और दूसरे मौके से भरे एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है। फिल्म “अंदाज” ने जहां प्रियंका और लारा दोनों को बॉलीवुड में जगह दिलाई, वहीं यह फिल्म प्रियंका के लिए आत्मविश्वास की असली परीक्षा भी थी। उन्होंने न केवल अपनी पहचान वापस पाई, बल्कि उसे और मजबूत किया। प्रियंका ने कभी खुद को ‘परफेक्ट’ दिखाने की दौड़ में नहीं डाला, बल्कि अपनी खामियों को अपनाकर उन्हें अपनी ताकत बना लिया।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...