Summary: एक्शन, मस्ती और ग्लैमर से भरपूर प्रियंका चोपड़ा की 'हेड्स ऑफ स्टेट' हुई रिलीज
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने हीरो की तरह दमदार परफॉर्मेंस दी है। यह फिल्म अब भारत में अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Priyanka Chopra BTS Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहचान चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने 4 जुलाई को अपने फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन देखने को मिला, जिसमें उन्हें एक्शन करते देखा जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक्शन सीन शूट करती नजर आ रही हैं। एक सीन में वह जोर से दरवाजे पर पैर मारती हैं जिससे वो टूट जाता है। वहीं दूसरे सीन में वह बंदूक लेकर जबरदस्त एक्शन करती दिखती हैं। शूट के दौरान थकने के बाद भी वह फिर से एनर्जी के साथ एक्टिंग करती नजर आती हैं। वहीं, आगे ऐसा लगता है कि वह सीन करते हुए थकने वाली है, लेकिन अचानक फिर से शूट करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें मस्ती भरे अंदाज में भी देखा गया, जिसमें वह डांडिया खेलती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में उनका मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला, जिसमें वह डांडिया खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि इसे घर पर ट्राय ना करें। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाईं जो पहले कभी नहीं देखी गई थीं। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों की ग्रुप तस्वीर, चोट के निशान वाली प्रियंका की तस्वीर और बेटी मालती के साथ अभिनेत्री के कई मजेदार पल शामिल थे।
वीडियो देख फैंस ने की जमकर तारीफ
प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कहा, ‘मैम, आपकी एनर्जी कमाल की है’ तो किसी ने लिखा, ‘आपसे हमें बहुत मोटिवेशन मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘हॉलीवुड के सेट पर डांडिया। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट आते ही नेटिंजस के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या एनर्जी हैं मैम। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री से काफी मोटिवेशन मिलता है। इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि वाह हॉलीवुड सेट पर डांडिया।
क्या है इस फिल्म कहानी?
बता दें, दुनियाभर में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और यूके के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया गया है। भारत में यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। फिल्म का डायरेक्शन इल्या नैशुल्लर ने किया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमेरिका और यूके के नेताओं की मजेदार और रोमांचक कहानी दिखाई गई है।
