Priyanka Chahar Style: प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने कई बेहतरीन शो में काम कर दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। बिग बॉस में भी उनका जलवा देखने को मिला था और वह फाइनलिस्ट बनी थी और शो खत्म होने के बाद लोगों ने उन्हें ही असली विनर कहा था। आपको बता दें प्रियंका चाहर चौधरी फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। आउटफिट इंडियन हो या फिर वेस्टर्न वह हर बार खूबसूरत नजर आती हैं। आज हम आपको उनकी कुछ साड़ी स्टाइल बताते हैं जो लाजवाब है।
स्कार्फ स्टाइल साड़ी
ब्लैक एंब्रॉयडरी की इस साड़ी में प्रियंका का लुक बहुत ही कमाल का है। मैचिंग कट ब्लाउज के साथ उन्होंने इसके पल्ले को स्कार्फ स्टाइल में पहना है जो उन्हें फैशनेबल लुक दे रहा है।
लाल साड़ी
लाल रंग की इस एंब्रॉयडरी साड़ी में एक्ट्रेस हसीना लग रही हैं। इसे उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ फ्री स्टाइल पल्लू में पहना है। फ्री स्टाइल पल्लू उन्होंने लूज रखा है जिसमें बिकनी ब्लाउज खुलकर नजर आ रहा है।
लहंगा साड़ी
एक्ट्रेस की नीले रंग की लहंगा पैटर्न साड़ी कमाल की लग रही है। कंफर्टेबल लुक के लिए कोई भी लड़की इसे शादियों में पहन सकती है। इसे पहनने पर लुक भी अच्छा आएगा और संभालने की दिक्कत भी नहीं रहेगी।
पेंटेड साड़ी
बांधनी प्रिंट पर बनी ये पेंटेड डिजाइन साड़ी क्लासी लुक देने में मददगार साबित होने वाली है। एक्ट्रेस ने इसे व्हाइट बिकनी ब्लाउज के साथ पहना है लेकिन यह प्रिंटेड ब्लाउज के साथ भी खूबसूरत लगेगी।
सीक्वेंस साड़ी
एक्ट्रेस की ये सीक्वेंस साड़ी बहुत ही स्टाइलिश है। इसे ड्रेस भी कहा जाएगा तो गलत नहीं होगा। ब्लाउज भी सेम रंग का दिखाई दे रहा है लेकिन अगर आप कंट्रास्ट लुक चाहते हैं तो इसे सिल्वर ब्लाउज के साथ भी पहन सकते हैं।
हेवी वर्क
अगर आप शादी में कुछ हैवी पहनना चाहते हैं तो प्रियंका की तरह पर्ल वर्क की साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। इस साड़ी में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं शादी पार्टी के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
बांधनी साड़ी
दुल्हन के हिसाब से लाल रंग की यह बांधनी साड़ी परफेक्ट रहने वाली है। प्रियंका इसमें बिल्कुल देसी लग रही हैं और इसे हैवी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनना अच्छा रहेगा।
वाइड बॉर्डर साड़ी
ब्लू रंग की रेट्रो स्टाइल साड़ी नॉट पैटर्न ब्लाउज के साथ काफी खूबसूरत लग रही है। इस पर गोल्डन कलर की चौड़ी बॉर्डर लगी है। आप चाहें तो इसे गोल्डन ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं।
