प्रियंका चाहर चौधरी ने इन ड्रेसेज़ में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर: Priyanka Chahar Looks
Priyanka Chahar Looks

प्रियंका चाहर चौधरी ने इन ड्रेसेज में गिराई बिजलियां, फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने हुस्न की बिजलियां चारों तरफ गिरा रही हैं। एक्ट्रेस को आए दिन उनके नए अंदाज में देखा जाता है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

Priyanka Chahar Looks: बिग बॉस सीज़न 16 का हिस्सा रह चुकी प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने हुस्न की बिजलियां चारों तरफ गिरा रही हैं। एक्ट्रेस को आए दिन उनके नए अंदाज में देखा जाता है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको प्रियंका चौधरी के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे प्रेरणा लेकर आप कोई भी पार्टी अटेंड कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

इन तस्वीरों में प्रियंका ने लाल रंग की ऑफ शोल्डर ट्यूब ड्रेस पहनी है, जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सटल ग्लिटरी बेस, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और ब्लैक स्मोकी आईज से पूरा किया हैं। इसके अलावा प्रियंका ने बालों को मैसी टच देकर ओपन रखा हैं। प्रियंका इस आउटफिट में काफी इंटेंस लुक दे रही थी।

थाई-हाई स्लिट ड्रेस

प्रियंका हर कपड़े में खूबसूरत नजर आती हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने ब्लैक थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहना हैं, जिसमें वह अपनी टोन्ड थाई को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस आउटफिट को एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप से पूरा किया हैं।

शिमरी लहंगा

प्रियंका चाहर चौधरी ना सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेस में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने ऑफ वाइट कलर का शिमरी लहंगा पहना है। जिसे उन्होंने कढ़ाईदार हैवी ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। इसके अलावा प्रियंका ने ग्लॉसी मेकअप किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

फ्रंट ओपन ड्रेस

प्रियंका का नया फोटोशूट देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। इस फोटोशूट में प्रियंका शॉर्ट ड्रेस में कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर में प्रियंका ने फ्रंट ओपन ड्रेस पहनी हुई है और अपने लुक को डस्की मेकअप और कर्ली खुले बालों से पूरा किया हैं। प्रियंका का नया अवतार फैंस को पसंद आ रहा हैं।

वन पीस क्रॉप टॉप

प्रियंका चौधरी ने इन तस्वीरों में मल्टीकलर स्लीवलैस साटन का वन पीस क्रॉप टॉप पहना हैं, जिसमें वो कई बोल्ड पोज़ दे रही हैं। फोटो में प्रियंका ने अपने बालों को आधा बांधा है, जबकि कुछ बाल उनके चेहरे पर दिखाई दे रहे हैं। ये लुक प्रियंका का फैंस को भी पसंद आया हैं।

टू पीस ड्रेस

प्रियंका चौधरी का हर लुक निराला होता है। इन तस्वीरों में प्रियंका एक ब्रिज के पास खड़ी हुई हैं। जहां उन्होंने शॉर्ट ब्लू टू पीस ड्रेस पहना है। नूडल स्ट्रैप क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में प्रियंका कूल लुक दे रही हैं। इस लुक को प्रियंका ने मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। कुछ तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग पोज़ भी दे रही हैं।

थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और टॉप

पिछले दिनों प्रियंका चाहर चौधरी एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थी। जहां उन्होंने ब्रालेट टॉप के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहना था, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी। प्रियंका ने अपने आउटफिट के जरिए पूरे फंक्शन में लाइमलाइट बटोरी थी और फैंस को उनका यह नया अंदाज भी काफी पसंद आया था। प्रियंका ने इस लुक के साथ अपने बालों को खुला रखा था और मेकअप भी काफी मिनिमल किया था।

ब्लैक कलर का स्लिट गाउन

प्रियंका चौधरी ने पिछले दिनों गोल्ड अवॉर्ड्स अटेंड किया था। जहां वह ब्लैक कलर का स्लिट गाउन पहनकर पहुंची थी। यह ड्रेस वेलवेट फैब्रिक का बना हुआ था और इसमें टॉप-स्कर्ट का इल्यूजन दिख रहा था। ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ थाई-हाई स्लिट स्कर्ट को जोड़ा गया था। इसके अलावा वेस्ट के दोनों तरफ दिया गया कट-आउट उनके कर्व्स फ्लॉन्ट करने का काम कर रहा था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...