PRIETY ZINTA

Preity Zinta: बॉलीवुड की प्रिटी वुमेन प्रीति जिंटा हाल ही में भारत आई हुई हैं। उनके भारत आने के बाद कभी आईपीएल मैच में तो कभी दिव्‍यांग के साथ एक वीडियो की वजह से वे चर्चा में रही हैं। हालांकि प्रीति लम्‍बे समय से लॉस एंजेल्‍स में रहती हैं। पिछले दिनों वे अपनी आईपीएल टीम को सपोर्ट करने के साथ इफ्तार पार्टी और दोस्‍तों के साथ सेलिब्रेशन का लुत्‍फ उठाती पजर आईं। वे जब भी भारत आती हैं तो यहां से उन यादों को साथ ले जाने की कोशिश करती हैं जो उन्‍हें भारत की ऐसी बातों से जोड़े जो वहां मिल पाना मुश्किल है। वे ये कुछ काम जरूर करती हैं जिन्‍हें करने के बाद उन्‍हें मन की शांति मिलती है।

मंदिरों में मिलती है शांति और सुकून

हिमाचल में पली बढी प्रीति जिंटा वहां का ही सुकून और शांति जीवन में पाने की कोशिश करती रहती हैं। वे जब भी भारत आती हैं किसी न किसी धार्मिक स्‍थल पर जा भगवान का आर्शीवाद लेने की कोशिश करती हैं। कुछ दिनों पहले ही वे गुवाहाटी में स्थित कामाख्‍या देवी के मंदिर में दर्शन के लिए गईं थीं। वहां की फोटोज और वीडियो शेअर कर उन्‍होंने अपने फैंस को भी इस मंदिर के दर्शन करने की सलाह दी। उन्‍होंने अपने कैप्‍शन में लिखा ‘ गुवाहाटी विजिट करने का ऐ कारण कामख्‍या देवी मंदिर के दर्शन। फ्लाइट लेट होने के बाद पूरी रात जागना, मंदिर दर्शन से आना सफल हुआ। मंदिर में एक शक्ति के अहसास के साथ दिल का शांति महसूस हुई। प्रीति इसके पहले भी जब मुंबई आई थीं। तो आते ही सिद्धीविनायक मंदिर दर्शन करने गईं थीं। वहां के दर्शन के बाद भी उनका यही अनुभन उन्‍होंने शेअर किया था कि दर्शन के बाद दिल और आत्‍मा को शांति मिल गई।

सालों बाद अपने देश में दोस्‍तों संग त्‍योहार की खुशी

हाल ही में सलमान की बहन की ईद पार्टी में प्रीति गुलाबी रंग के शूूट में नजर आईं। वे इस शूूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्‍होंने ईद पार्टी की फोटोज शेअर करते हुए लिखा कि पिछला हफ्ते बहुत सारे ट्रैवल के साथ सेलिब्रेशन वाला रहा। मुझे त्‍योहारों के समय भारत में आना अच्‍छा लगता है। ईद के सेलिब्रेशन ने मुझे निराश नहीं किया। दोस्‍तों से मिलना उनके साथ त्‍योहार मनाना परिवार के साथ होने जैसा है। इस पार्टी से जुडी तस्‍वीरों में वे बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं।

विदेश में रहने वाली प्रीति में बसता है हिमाचल  

प्रीति अपनी जडों से जुडी रहने वाले लोगों में से एक हैं। वे चाहे जहां भी रहे उनकी अपने देश और उनके होम टाउन से जुडी बातें उनके जीवन में देखने को मिल ही जाती हैं। ऐसा ही एक किस्‍सा उनके इंस्‍टा अकाउंट को चेक करते हुए देखने को मिला। प्रीति को घर में खेती का शौक है। उन्‍होंने अपने घर में तरह तरह के पेड़ लगा रखे हैं। वो अपने एक पोस्‍ट में सेब के पेड़ और उसपर आए फलों को दिखाते हुए इतनी खुश नजर आ रही थीं मानो उनकी सालों की मेहनत सफल हो गई हो। इस पोस्‍ट में ही वे कहती नजर आईं कि मैं हिमाचल की लड़की हूं, हिमाचल की लड़की को वहां से तो बाहर लाया जा सकता है लेकिन हिमाचल की लड़की से हिमाचल को बाहर नहीं निकाला जा सकता।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...