छोटे परदे के बड़े सितारे हमेशा ही अपनी केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। हमारे घर में रोज टीवी सीरियल चलते हैं। आज टीवी सीरियल हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुके हैं साथ ही इनमें काम करने वाले स्टार की भी हमारे दिल में एक खास जगह है। गौरतलब है कि सीरियल में अभिनय करने वाली अभिनेत्री और अभिनेता अक्सर ही अपनी केमिस्ट्री की वजह से सब के दिलों में जगह बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कई ऐसे सितारे है जो ऑनस्क्रीन तो कमाल करते हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन एक दूसरे से बात ही नहीं करते।

 

गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा से ही अपनी लाइफ स्टाइल और रिलेशंस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इंडस्ट्री खुद को तो एक परिवार कहकर बुलाती है लेकिन इसके अंदर कई साजिश और रंजिशें भी रची जाती है। हालांकि इस इंडस्ट्री में कई गहरे रिश्ते भी बनते हैं कुछ भाई बहन के रिश्ते तो कुछ जीवनसाथी के। आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद हैं। लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों की नहीं बनती है।

 

रवि दुबे और निया शर्मा

टीवी इंडस्ट्री के सितारे रवि दुबे और निया शर्मा ने एक साथ जमाई राजा सीरियल में काम किया था। यह सीरियल उस समय का सबसे लोकप्रिय सीरियल हुआ करता था। साथ ही दोनों की जोड़ी भी सबको बहुत पसंद थी। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि सीरियल जमाई राजा की शुरुआत की साल के दौरान निया शर्मा और रवि दुबे दोनों के बीच ऑफ स्क्रीन कनेक्शन अच्छा नहीं था। लेकिन आज दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती है और दोनों ने समय के साथ एक दूसरे का साथ एक्सेप्ट कर लिया है।

 

पार्थ समथान और नीति टेलर

पार्थ और नीति की केमिस्ट्री भी ऑन स्क्रीन तो बहुत अच्छी थी लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों एक दूसरे से बात करना पसंद नहीं करते थे। आपको बता दें कि दोनों ने सीरियल कैसी है यारियां में एक साथ काम किया था। जितनी सफलता सीरियल को मिली थी उससे कई ज्यादा सफलता दोनों की जोड़ी को मिली थी लेकिन यह जोड़ी  सिर्फ ऑन स्क्रीन ही कमाल की थी। दोनों की जोड़ी ने लाखों लोगों का दिल जीता है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच वास्तव में एक दूसरे से कनेक्शन अच्छे नहीं थे।

 

दृष्टि धामी और विवियन डीसेना

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी दृष्टि धामी और विवियन डिसेना क नाम लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि दोनों ने सबसे पॉपुलर शो मधुबाला में एक साथ काम किया था। एक और जहां शो ने फैंस का खूब मनोरंजन किया था वहीं दूसरी ओर दोनों की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। साथ ही रिपोर्ट की मानी जाए तो ऑफ स्क्रीन दृष्टि धामी और विवियन डिसेना की आपस में नहीं बनती थी। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन अक्सर दोनों के बीच अनबन बनी रहती है।

 

हिना खान और करण मेहरा

यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल टीवी इंडस्ट्री का सबसे सक्सेसफुल सीरियल में से एक है। वही सीरियल की सबसे लोकप्रिय जोड़ी अक्षरा और नैतिक की जोड़ी थी। इस जोड़ी ने एक साथ काफी लोगों का दिल जीता और बहुत लोकप्रियता हासिल की। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि यह सीरियल इतना सक्सेसफुल दोनों की जोड़ी की वजह से ही हुआ है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो सीरियल के सेट पर हिना खान और करण मेहरा की अक्सर बहस होती रहती थी। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी लाजवाब थी लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच बहस हो जाती थी।

 

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल

सीरियल यह है मोहब्बतें में रमन भल्ला और इशिता का किरदार निभाने वाले दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल की जोड़ी ने हर घर में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन ऑफ स्क्रीन करण और दिव्यांका की लड़ाई के किस्से सबसे ज्यादा आते थे। ऑनस्क्रीन तो दोनों हर प्रॉब्लम को प्यार से सुलझा लेते थे लेकिन ऑफ स्क्रीन अक्सर लड़ते रहते थे। हालांकि अब दोनों ने पुरानी बातें भुला दी है जिसके चलते अब दोनों अच्छी दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं। गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और लोकप्रिय जोड़ी की लिस्ट में शुमार थी।

 

 

यह भी पढ़े।

 

बॉलीवुड सेलेब्स जैसा ग्लो पाने के लिए जान लीजिए उनका सीक्रेट

 

बॉलीवुड  संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-