Pooja Hegde House: पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं और अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एंट्री लेनी है। मिस यूनिवर्स इंडिया रनर अप बनने के बाद अपनी जर्नी शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। पूजा की एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं और आपको बता दें कि वह बहुत लग्जरियस लाइफ जीती हैं और साउथ के अलावा मुंबई में भी उनके पास एक आलीशान फ्लैट है। हम आपको उसी के बारे में जानकारी देते हैं।
Pooja Hegde House: पूजा का लैविश अपार्टमेंट

जिसने यह घर अपने लिए खरीदा है और यह उनके माता-पिता के घर से ज्यादा दूरी पर नहीं है। उन्हें इस फ्लैट से बहुत लगाव है क्योंकि डिजाइन से लेकर मटेरियल हर चीज एक्ट्रेस ने खुद अपनी पसंद के हिसाब से चुनी है। फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद भी उन्होंने अपने घर के काम को देखने के लिए ब्रेक लेकर मुंबई आने जाने की कोशिश की थी।
सी फेसिंग है फ्लैट
एक्ट्रेस का 3 बीएचके का ये फ्लैट सी फेसिंग है यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा नजर आता है। एक्ट्रेस को कई बार अपनी बालकनी में बैठकर मुंबई के खूबसूरत नजारे को निहारते हुए या रिलैक्स करते हुए देखा जाता है।
एलिगेंट वाइब
पूजा के इस फ्लैट की ज्यादा तस्वीरें या वीडियो तो सामने नहीं आए हैं लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर को कंटेंप्ररी और एलिगेंट लुक देने के लिए व्हाइट और पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया है।
पेस्टल पिंक काउच

एक्ट्रेस ने अपने घर में जो सोफा बनवाए हैं वह पेस्टल पिंक कलर के हैं और साथ में वैसे ही कुशन उन पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। पर्दों के लिए उन्होंने लाइट रंगों का इस्तेमाल किया है। दीवारों पर किया गया पैंट भी काफी लाइट है।
प्रकृति से प्यार

एक्ट्रेस के इस फ्लैट में हर जगह पेड़ पौधे लगे हुए दिखाई दे रहे हैं जैसे ऐसा लगता है कि शायद उन्हें प्रकृति से बहुत प्यार है और वह पेड़ पौधों के करीब रहना पसंद करती हैं।
