परिणीति चोपड़ा ने अपनी दमकती त्वचा का खोला राज, जानिए आप भी कैसे पा सकती है ऐसा निखार: Parineeti Chopra Beauty Secrets
Parineeti Chopra Beauty Secrets

परिणीति चोपड़ा की त्वचा इसलिए है इतनी ग्लोइंग

परिणीति ने दिन रात मेहनत करके कई किलो वजन घटाया हैं। इसके अलावा वो अपनी त्वचा का भी पूरा ध्यान रखती हैं।

Parineeti Chopra Beauty Secrets: परिणीति चोपड़ा ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है। उनकी मासूमियत के लाखों दीवाने हैं। इंडस्ट्री में परिणीति को सबसे पहले पहचान प्रियंका चोपड़ा के बहन के रूप में मिली थी। लेकिन, अपनी मेहनत की वजह से परिणीति ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी बॉडी और स्किन में गजब का बदलाव किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि परिणीति का वजन पहले काफी ज्यादा था। लेकिन, उन्होंने दिन रात मेहनत करके कई किलो वजन घटाया हैं। इसके अलावा परिणीति अपनी त्वचा का भी पूरा ध्यान रखती हैं। आज हम आपको परिणीति चोपड़ा के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताने वाले हैं।

क्लीनजिंग

परिणीति सुबह उठते ही अपने स्किन केयर रूटीन की शुरुआत करती है। चेहरे को साफ करने के लिए वह किसी अच्छी कंपनी के क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। परिणीति ना सिर्फ चेहरे बल्कि अपनी गर्दन को भी अच्छी तरह से साफ करती है, ताकि चेहरे और गर्दन की सुंदरता बराबर बनी रहे।

मॉइश्चराइजर

महिलाओं के लिए नहाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। परिणीति भी अपने काम को शुरू करने से पहले चेहरे और गर्दन पर मॉइश्चराइजर अच्छे से लगाती हैं, ताकि उन्हें दिनभर यह हाइड्रेटेड रखें।

लिप बाम

महिलाएं अपने काम के चक्कर में होठों का ध्यान रखना भूल जाती हैं। लेकिन, स्किन केयर रूटीन में यह महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। परिणीति हमेशा अपने साथ एक लिपबाम जरूर रखती हैं और दिन भर में जरूरत के हिसाब से उसका इस्तेमाल भी करती हैं। परिणीति की मानें तो लिपबाम ना सिर्फ हमारे होठों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि ये अंदर से उसे मॉइश्चराइज भी करते रहता है।

हेल्दी डाइट

परिणीति का वजन पहले काफी ज्यादा था, लेकिन जिम में पसीना बहाने के बाद उन्होंने काफी किलो वजन घटाया है। हालांकि, परिणीति का मानना है कि आपको हमेशा हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। जिसमें विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा हो। वह अपने डेली डाइट में त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का ही सेवन करती हैं।

पीती हैं खूब पानी

परिणीति दिनभर काफी व्यस्त रहती हैं, जिस वजह से वह अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा फ्रेश जूस भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं। परिणीति की मानें तो यह शरीर से विषैले पर्दाथों को निकालने में भी मदद करता हैं।

अच्छी नींद

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हमेशा जवां रहे, तो अच्छी डाइट के साथ 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि अच्छी नींद प्राप्त करने के बाद हमारे चेहरे पर एक अलग ही रौनक रहती हैं। हर किसी को ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींद पूरी करने की जरूरत है।