Parineeti and Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। कपल ने उदयपुर की होटल लीला पैलेस में हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामा। कुछ खास दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह सात फेरों के बंधन में बंधते दिखाई दिए। राघव और परिणीति की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी लेकिन आखिरी वक्त तक इन्होंने खुलकर अपनी शादी के बारे में बात नहीं की थी।
फैंस को कपल की शादी से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी उत्सुक देखा जा रहा था। इनकी शादी के फंक्शन की तस्वीर और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह एक रॉयल वेडिंग थी जिसमें मेहमानों के लिए भी कुछ नियम कर देता है किए गए थे और ना फोन पॉलिसी भी इन्हीं में से एक थी। आज हम आपको राघव और परिणीति की शादी की पांच ऐसी चीज बताते हैं जो बहुत ही प्यारी थी।
1)नो गिफ्ट पॉलिसी
राघव और परिणीति ने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी। इन दोनों ने शादी में आए किसी भी मेहमान को तोहफा देने से मना कर दिया था। वहीं जब बाराती बारात लेकर दुल्हन के घर पर पहुंचते हैं उसे समय भी मिलने में सिर्फ 11 रुपए लिए गए वह भी शगुन के तौर पर। यह सारा इडिया दूल्हे राजा राघव कथा जिसमें उनके परिवार और रिश्तेदारों ने भी उनका पूरा सहयोग किया।
2)ब्राइडल एंट्री
परिणीति की ब्राइडल एंट्री की कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खूबसूरत से लहंगे में अपने दूल्हे के पास जाती परिणीति के चेहरे की खुशी देखने लायक है। आपको बता दें कि परिणीति ने खुद अपनी इस ब्राइडल एंट्री को बहुत खास बनाया है क्योंकि उन्होंने इस समय अपने गए हुए गाने ओ पिया हो बजवाया था जो उन्होंने खुद बनाया है।
3)परिणीति का लुक
परिणीति का पेस्टल रंग का ब्राइडल लहंगा बहुत ही खूबसूरत था और इसे उन्होंने अपनी नानी की यादों से भी सजाया। एक्ट्रेस ने अपने दादी के छल्ले को लटकन के तौर पर कस्टमाइज कर पहना था। इसके अलावा उन्होंने अपनी लॉन्ग ब्राइडल चुन्नी पर राघव का नाम लिखवाया था। हिंदी में चुन्नी पर लिखा गया यह नाम एक्ट्रेस की एंट्री में चार चांद लग रहा था। यहां तक की एक्ट्रेस ने अपनी जूतियों में भी अपने प्यार की निशानियां बनवाई थी।
4)खूबसूरत ज्वेलरी
राघव और परिणीति की शादी में एक्ट्रेस के ब्यूटीफुल लुक में सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया उन्होंने जो शानदार ज्वेलरी पहनी थी उसे देखकर सभी हैरान हो गए। एक्ट्रेस ने जेड ग्रीन और एमराल्ड स्टोन की ज्वेलरी पहनी थी जो उनके पेस्टल लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थी। उनके माथे का मांग टीका भी बहुत खूबसूरत था।
5)डेकोरेशन
कपल ने अपनी शादी का डेकोरेशन भी बहुत ही खूबसूरत रखवाया था। पर्ल कोर थीम पर सारा डेकोरेट किया गया था जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। वेडिंग इनवाइट से लेकर स्टेज और सब कुछ बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया था। पूरा डेकोरेशन व्हाइट और ग्रीन कलर में बिना किसी दूसरे रंग का उपयोग कर किया गया था। यहां एक और ध्यान देने वाली बात यह थी कि कपल ने अपने एंट्री पॉइंट के आसपास फ्लोरल डेकोरेशन करवाया था जिसमें सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल किया गया। फूलों का यह खूबसूरत रास्ता थोड़ा-थोड़ा था जिससे कपल और मेहमानों के बीच गैप था जो सुंदर और खूबसूरत फोटो और वीडियो क्लिक करने में बेहतर साबित हुआ।