मौसम की विविधता और पेड़ों की कटाई के चलते पक्षियों को अपना बसेरा ढूंढने के लिए अकसर परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिंदों की इसी परेशानी को देखते हुए गुजरात के राजकोट जिले के साँठली गांव के रहने वाले भगवानजी भाई रूपापारा ने 2500 मिट्टी के मटकों की मदद से एक बर्ड हाउस तैयार किया है। पक्षियों के लिए बनाया गया ये घर 140 फीट लंबा, 70 फीट चौड़ा और 40 फीट ऊंचा है। इस बर्ड हाउस की खासियत ये है कि इसे तैयार करने के लिए छोटे से लेकर बड़े मटकों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि पक्षी अपने हिसाब से अपना बसेरा चुन सकें। एक खास तापमान पर तैयार किए गए ये मटके हर तरह के मौसम के लिए पूर्ण रूप से उचित हैं। 20 लाख रु. की लागत से तैयार हुए इस अनोखे बर्ड हाउस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं
पक्षियों के लिए मटकों से बनाया 20 लाख का घर
