Pakistani Viral Video
Pakistani Viral Video

खुराफाती दिमाग की मिसाल बने पाकिस्तानी, पेट्रोल बचाने का निकाला तगड़ा जुगाड़!

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी लोग कार में पेट्रोल बचाने का गजब का तोड़ लगाते दिख रहे हैं।

Pakistani Viral Video: पाकिस्तान में आज भी भूखमरी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग जुगाड़ के सहारे अपना काम चला रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात काफी खराब हैं। महंगाई के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी है, जिससे लोग काफी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अजीब हरकते हों या फिर कोई जुगाड़ लगाना हो, पड़ोसियों का इसमें कोई तोड़ नहीं है। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी लोग कार में पेट्रोल बचाने का गजब का तोड़ लगाते दिख रहे हैं।

पाकिस्तान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक मोटर साइकिल के पीछे लोडिंग ट्रॉली लगाकर उस पर सुजुकी की वैन को लोड करते दिख रहे हैं। इस वैन को पाकिस्तान में बोलन नाम से जाना जाता है जो दिखने में हूबहू मारुति की ओमनी जैसी है। पेट्रोल बचाने के लिए लोग अजीबों- गरीब हरकत कर रहे हैं कि अब वो कार को चलाने के बजाए ढोना पसंद कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पाकिस्तानियों का मजाक बना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके दिमाग को सलामी देते दिखाई दे रहे है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में सुजुकी बोलन को एक लोडिंग बाइक पर ढोते दिखाई दे रहे है। सबसे पहले दो लकड़ी के पटिए लगाकर एक छोटा सा पुल बनाया जाता है, जिसके ऊपर से बोलन को गुजार कर बाइक में शिफ्ट किया जाता है। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी छोटे वाहन पर बड़े वाहन को ढोया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे पाकिस्तान की महंगाई से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि इतने महंगे पेट्रोल में तो केवल बाइक ही जा पाएगी, कार चलाने के लिए पाकिस्तानियों को अपने घर बेचने पड़ेंगे।

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर पाकिस्तान का मजाक बनाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पाकिस्तान में पेट्रोल 250 रुपये लीटर है, जिसका जवाब देते हुए शख्स ने लिखा कि करेंसी मैच कराओगे तो भारत से सस्ता ही है। एक और यूजर ने लिखा जिममें गाड़ी ले जा रहे हो उसकी लंबाई भी तो नाप लेते, तो वहीं एक यूजर ने लिखा पाकिस्तानियों में भी दिमाग होता है, आज पता लगा।

दरअसल, पाकिस्तान आर्थिक बदहाली का शिकार पाकिस्तान अपने इतिहास से सबसे बड़े वित्तीय संकट से जूझ रहा है। देश में महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल की कीमत 250 रुपये लीटर करीब है। अब इतनी महंगाई में सरकार कुछ करे या ना करे, लोगों का दिमाग जरूर जुगाड़ की जुगत लगा ही लेता है। महंगाई के कोहराम के बीच पिसती जनता पेट भरने के लिए मरने-मारने तक को मजबूर है और भयावह हालातों की कई तस्वीरें इस बीच पहले से बदहाल पाकिस्तान में राजनीतिक घमासान के बीच आर्थिक संकट और भी गहराता जा रहा है। कर्ज का बोझ, डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होती पाकिस्तानी करेंसी और घटते-घटते लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके विदेशी मुद्रा भंडार से स्थिति और भी खराब होती जा रही है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...