इन 5 पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के मेकअप लुक्स है बेहद कमाल के

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस अपने मेकअप लुक्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है।

Pakistani Actresses Looks: पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस अपने मेकअप लुक्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को अक्सर ऐसे किरदार निभाते हुए देखा जाता है जिसमें उनका मेकअप एकदम नेचुरल रहता है। फैंस उनके इस नेचुरल लुक्स को काफी पसंद करते है। आज हम आपको इस लेख में पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे।

सनम चौधरी

मीर अब्रू, हैवान जैसे शो में काम कर चुकी सनम चौधरी एक ऐसी अदाकारा जो अपने मेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। सनम चौधरी सेट पर अपना मेकअप खुद करती है। वह अपनी आंखों और चेहरे के मेकअप पर बहुत ध्यान देती हैं। जब उन्हें शो में नेचुरल लुक चाहिए होता है। तो वह आईलाइनर नहीं लगाती हैं, लेकिन आंखों के नीचे शैडो लगाती हैं, जिससे उनकी आंखों को एक फिनिश लुक मिलता है।

आयजा खान

आयजा खान अपने मेकअप लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चेहरे को ग्लो देने के लिए हाईलाइटर्स और शिमर्स का इस्तेमाल करती है। मेरे पास तुम हो में आयजा खान ने गुलाबी मेकअप कराया था। जो फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा कोई चंद राख में आयजा के नेचुरल मेकअप के लिए काफी सुर्खियों में रही थी।

सजल अली

कुछ अनकही, अलिफ,ये दिल मेरा जैसे कई शो में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी है। सजल अली अपने किसी भी शो में ज्यादा मेकअप में नजर नही आती है। सजल एली का सिग्नेचर लुक विंग्ड आईलाइनर है। जो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। वह अपने शो में विंग्ड आईलाइनर जरूर लगाती है। विंग्ड आईलाइनर उनकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। सीरियल आंगन में सजल एली का आईलाइनर उनके मेकअप लुक में चार चांद लगा रहा था। सीरियल ओ रंगरेज़ा में भी सजल ने इसी लुक को कैरी किया था।

माहिरा खान

माहिरा का मेकअप लुक काफी सिंपल और नेचुरल होता है। उनके जैसा लुक पाने के लिए ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं है। वह आमतौर पर इतना कम मेकअप करती हैं कि उनकी त्वचा पर पता ही नहीं चलता की उन्होंने मेकअप किया भी है की नहीं। माहिरा खान कई बार विंग्ड आईलाइनर भी लगाती हैं। वह अपनी त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए ब्लश भी लगाती हैं। यह मिनिमल मेकअप लुक माहिरा खान के फैंस के लिए सिग्नेचर लुक बन गया है। सदकाय तुम्हारे और बिन रोये जैसे नाटकों में उन्होंने यही मेकअप लुक रखा था। यहां तक ​​कि अपने डेब्यू ड्रामा हमसफर में भी माहिरा खान ने अपना मेकअप लुक सिंपल और नेचुरल किया था।

सारा खान

सारा खान अपने लुक के लिए काफी मेकअप करती है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगती है। सारा खान के सीरियल में मेकअप को काफी पसंद किया गया है। सारा खान अपने लुक को खास बनाने के लिए पीच टोन्ड ब्लश का जरूर इस्तेमाल करती है। वह मेकअप में लिपस्टिक के कलर को हमेशा लाइट शेड में रखती है। एक्ट्रेस अपने आई मेकअप पर काफी ध्यान देती है। नाटक दीवार ए शब,मेरे हमदम जैसे सीरियल में सारा ने ऐसा ही मेकअप लुक रखा है। जिसे फैंस द्वारा पसंद भी किया है।