OTT Release: वेब सीरीज देखने वालों के लिए इस हफ्ते प्यार के अलग रंगों को दिखाती कहानियां रिलीज होने वाली हैं। ‘मॉडर्न लव:मुंबई’ में प्यार की कोई सीमा नहीं होती इस स्टोरी लाइन के मद्देनजर छ: कहानियों को शहरी पृष्ठभूमि के इर्द गिर्द दिखाया गया है। वहीं आधा इश्क में लव ट्राइंगल देखने को मिलने वाला है जो कि भावनाओं और रिश्तों में जटिलता पर आधारित है। यही नहीं अपनी रिलीज के बाद देशभर में चर्चा का विषय बनी रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
मॉडर्न लव: मुंबई
इस महीने की सबसे बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में से एक, ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ इस सप्ताह 13 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ में फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना की छह कहानियां हैं, जो कि नई अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ में फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, हंसल में ओरिजिनल सीरीज़ में प्यार को उसके सभी रंगों और भावनाओं में खोजने और तलाशने के बारे में कहानियों का ताना बाना बुना गया है। रणवीर बरार, प्रतीक गांधी, मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, चित्रांगदा सिंह और अरशद वारसी जैसे कलाकारों ने इन कहानियों के किरदारों को निभाया है।
मॉडर्न लव: मुंबई प्रसिद्ध न्यूयॉर्क टाइम्स कॉलम से प्रेरित है, जो मुंबई शहर में बसने वाली दिलचस्प और रोचक कहानियों को प्रदर्शित करता है।
यह सीरीज 13 मई, 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा किया गया है। इस सीरीज को आगे मॉडर्न लव: चेन्नई और मॉडर्न लव: हैदराबाद के रूप में दिखया जाएगा।
आधा इश्क
आधा इश्क एक ऐसी लव ट्रांइगल कहानी है जिसमें मां और बेटी को एक ही आदमी से प्यार हो जाता है। इस अनूठे लव स्टोरी में मानवीय भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। कश्मीर और मसूरी की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में आमना शरीफ, गौरव अरोड़ा, कुणाल रॉय कपूर और प्रतिभा रांटा अहम भूमिका में हैं। 5 एपिसोड की इस सीरीज में रोमांटिक ड्रामा एक अपरंपरागत कहानी के साथ देखने को मिलेगा। आधा इश्क 12 मई, 2022 से वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीमिंग होगी। सुचित्रा पिल्लई, दर्शील सफारी और पूजा भामराह ने सहायक भूमिका में सीरीज में काम किया है।
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक दिल दहला देने वाली फिल्म है जो कश्मीरी पंडितों के वास्तविक जीवन की पीड़ा पर आधारित है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि संवेदनशील विषय पर पहली बार फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स को बधाइयों के साथ साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार की बेहतरीन अदाकारी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। यह फिल्म 13 मई को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में डिजिटल रूप से रिलीज होगी।


