नीतू कपूर के 66वें जन्मदिन पर शेयर किया रणबीर ने अपने पहले चेक का किस्सा: Neetu Kapoor Birthday Story
Neetu Kapoor Birthday Story

Neetu Kapoor Birthday Story: रणबीर कपूर और उनकी माँ नीतू कपूर बॉलीवुड की फेमस माँ-बेटे की जोड़ी में से एक हैं। हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखते हैं। आज नीतू अपना 66th बर्थडे मना रही है। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि 1996 की फिल्म प्रेम ग्रंथ में अपनी दूसरी भूमिका के लिए उन्हें 250 रुपये का पेमेंट मिला था। इस फिल्म में उनके पिता ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे। पेमेंट मिलने के बाद, रणबीर ने सीधे अपनी माँ को पैसे दे दिए। 

Also read: रणबीर कपूर बेटी राहा के लिए ले रहे हैं काम से ब्रेक: Ranbir Kapoor Break

रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्होंने पैसे अपनी मां के चरणों में रखे तो इस हरकत के बाद नीतू कपूर कुछ सेकंड के लिए उन्हें हैरानी से देखती रहीं और फिर खुशी से रोने लगीं। रणबीर ने बताया कि उनका यह कदम काफी फिल्मी था, लेकिन उस पल उन्हें यह सही लगा। 

Neetu Kapoor Birthday Story
Neetu Kapoor

नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपने जीवन के सफर में एक और साल पूरा होने का जश्न मना रही है। इस खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने जश्न के लिए मनमोहक स्विटजरलैंड को चुना। इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा, उनके पति भरत साहनी और उनकी प्यारी बेटी समारा भी मौजूद थीं। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की..

नीतू की बेटी रिद्धिमा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए माँ को जन्मदिन की विश दीं और बर्थडे बैश की कुछ फोटो भी शेयर कीं। एक वीडियो में, नीतू खुशी-खुशी चॉकलेट केक काटती नजर आ रही थीं और सभी उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे।