OMG 2 Teaser Release: पिछली बार कृष्ण कन्हैया बन कर भगवान धरती पर आए थे और कांजी लालजी मेहता की मदद की थी और इस बार वो महादेव का रूप ले कर आए है, अपने भक्त की मदद करने के लिए। जी हां, OMG की सफलता के बाद फ़िल्ममेकरर्स इस फ़िल्म के पार्ट 2 के साथ 11 अगस्त को आने वाले है, और आज इस फ़िल्म का 1 मिनिट का टीज़र आया है।
कैसा है टीजर
इस टीज़र की शुरुआत एक लाइन से होती है, ”ईश्वर है या नही इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक हो कर दे सकता है पर भगवान अपने बनाये हुए बन्दों में कभी भेदभाव नही करता” और यहां से एक बात समझ में आती है कि पिछली बार कांजी लालजी मेहता नास्तिक थे, जो भगवान में नही मानते थे लेकिन इस बार कांति शरण यानी पंकज त्रिपाठी आस्तिक है, और महादेव के बहुत बड़े भक्त है। साथ ही इस टीज़र के बैकग्राउंड में शिव जी का ही श्लोक रखा गया है, जिसका मतलब यह होता है कि इस बार फ़िल्म में महादेव के श्लोक पर एक गाना बनाया गया है। साथ ही यह भी तय है कि ईश्वर महादेव का रूप धारण कर अपने भक्त की मदद करने आ रहे है।
ऐसा है फैंस का रिएक्शन
“जिसकी रक्षा के लिए जो चाल बदल दे काल का, कोई उसका क्या बिगाड़े जो भक्त है महाकाल का”। मतलब क्या ही लाइन हैं ! मतलब सच में, अक्षय जो देवों के देव महादेव बने हैं, उन्हें किसी मुकाबले से क्या डर। क्यों करनी क्लैश की परवाह? और साथ में पंकज त्रिपाठी, उनके बारे में क्या ही कहें । अक्षय + पंकज= तुफान, लिख कर ले लो, इतनी फैंस को गारंटी है। दूसरी और फैंस का कहना है कि महादेव के दर्शन तो होंगे पर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसै दो सेल्फमेड एक्टर्स को एक फ्रेम में देखने का भी सौभाग्य मिलेगा। तो कुछ लोगों ने परेश रावल को भी काफी मिस किया जो OMG फिल्म में नजर आए थे। पर कोई बात नहीं, पंकज त्रिपाठी जी है ना!