Nysa Devgan played funny game with Orry

Summary: निसा देवगन-ओरी का फनी गेम वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं खूब मज़ा

निसा देवगन और उनके दोस्त ऑरी का फनी गेम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल भी मजेदार रिएक्शन देती नजर आईं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री और निसा के हंसने वाले पल खूब पसंद आ रहे हैं।

Nysa Devgan and Orry Played Game Video: 90 के दशक की अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की कई सुपरहिट जोड़ी में से एक हैं। इनके दो बच्चे हैं बेटी निसा देवगन ने बॉलीवुड में अभी तक कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया निसा काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच निसा का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो है, जिसमें निसा ओरी के साथ एक गेम खेलती हुई नजर आ रही हैं। ओरी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। इस गेम में ऑरी ने निसा को एक चैलेंज किया है। वीडियो में मॉम काजोल भी शामिल हुईं और उन्होंने अपने मज़ेदार रिएक्शन से वीडियो को और मनोरंजक बना दिया।

दरअसल, काजोल अपने मजेदार सोशल मीडिया कैप्शन से अपने फैन्स का मनोरंजन करने में कभी पीछे नहीं रहतीं, लेकिन इस बार उनकी बेटी निसा देवगन ने सुर्खियां बटोरीं। अपने दोस्त ओरी के साथ एक मजेदार वीडियो में निसा ने एक चुनौती ली और यह अनुमान लगाया कि वो कैप्शन काजोल का है या नहीं जो ओरी उन्हें पढ़कर सुना रहे हैं।

दोनों के बीच यह हल्की-फुल्की बातचीत जल्द ही वायरल हो गई और इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बन गई। खेल की शुरुआत ओरी के कुछ ऐसे कैप्शन पढ़ने से हुई जो आसानी से काजोल के कैप्शन जैसे लग सकते थे। पहला कैप्शन था- चैलेंजिंग माई इनर बसंती, ये सुनकर निसा हंस पड़ीं और उन्होंने तुरंत नहीं कह दिया। जब ओरी ने कहा- जब शक हो तो साड़ी पहनो, निसा ने पूरे आत्मविश्वास से हां कहा। एक और लाइन थ- थ्रोबैक टू व्हेन लाइफ इज जस्ट अबाउट बंक क्लासेस, पर नीसा ने हां कहा लेकिन यह गलत निकला।

Fans made funny comments on funny game video
Fans made funny comments

फैंस को भी दोनों का गेम देखकर बहुत मजा आया। इनमें से एक ने लिखा- निसा बिल्कुल छोटी काजोल लग रही है। एक ने कहा- काजोल जैसी आवाज, अजय जैसी शक्ल। एक यूजर ने लिखा- नीसा सुंदर नहीं है लेकिन आवाज प्यारी है। दोनों की केमेस्ट्री देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कुछ लोगों ने तो मजाक में यह भी कहा कि निसा ने अजय को घर पर चुपके से यह स्टेप प्रैक्टिस करते हुए देखा होगा।

ओरी एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार हैं, जो मज़ेदार वीडियोज़ और गेम्स के लिए जाने जाते हैं। ओरी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वो आए दिन कुछ न कुछ मजेदार शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड के हर सेलेब के साथ ओरी की फोटो आपको देखने को मिल जाएगी। ओरी स्टारकिड्स के साथ भी अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा देवगन ओरी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते हुए भी नजर आते हैं।

निसा देवगन बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं जो हमेशा सेलेब्स के साथ पार्टी करने या फिर ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा बटोरती हैं। वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। निसा का इंस्टाग्राम पर अकांउंट प्राइवेट है लेकिन उनके नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं जिनपर आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज वायरल होती रहती है। निसा हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं। निसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पूरा देवगन परिवार उन्हें चियर करने के लिए पहुंचा था।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...