Anant and Radhika Wedding Venue: देश के सबसे धनी अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे की शादी जुलाई में है। अम्बानी परिवार ने शादी से पहले मार्च महीने में ग्रांड प्री-वेडिंग इवेंट का आयोजन गुजरात के जामनगर शहर में किया था। आपको बता दें कि जामनगर अम्बानी परिवार का गृहनगर है इसलिए अम्बानी परिवार ने प्री-वेडिंग इवेंट जामनगर शहर में किया था। अम्बानी परिवार द्वारा आयोजित इस प्री-वेडिंग इवेंट में दुनिया भर के बड़े बिजनेसमैन, बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार साथ ही स्पोर्ट्स जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। प्री-वेडिंग इवेंट देश में आयोजित होने के बाद मीडिया में खबर आई थी कि अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी लंदन या फिर यूएई में होगी। हालाँकि अब पुरानी खबरों को अफवाह बताया गया है, साथ ही नई मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी किस जगह आयोजित की जा सकती है। आपको बता दें कि अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी की जिम्मेदारी अम्बानी परिवार की मालकिन नीता अम्बानी ने खुद उठा रखी है।
Also read : जानिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में अंबानी कर रहे हैं कितना खर्चा: Celebrity Wedding
भारत में होगी राधिका-अनंत की शादी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पहले अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई के अंतिम सप्ताह में लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में आयोजित होनी थी। लेकिन किन्ही कारणों के कारण अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी अब भारत के मुंबई शहर में आयोजित होगी। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि अनंत अम्बानी की मां और अम्बानी परिवार की मालकिन नीता अम्बानी ने अपने सबसे छोटे बेटे की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी खुद को दे रखा है और कपल के रिकवेस्ट करने पर उन्होंने शादी का वेन्यू चेंज किया है। दरअसल, अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की यही इच्छा थी कि उनकी शादी देश में ही हो, जिसके बाद अम्बानी परिवार ने शादी के वेन्यू में बदलाव किया है।
अम्बानी परिवार की शादी के मेहमान लिस्ट
अभी तक आई खबरों के अनुसार प्री-वेडिंग इवेंट की तरह अम्बानी परिवार की शादी में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ देश-विदेश के बड़े बिजनेसमैन और स्पोर्ट्स जगत की कई फेमस हस्तियां मौजूद रहेंगी। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार अम्बानी परिवार द्वारा आयोजित राधिका-अनंत अम्बानी की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल हो सकते हैं।
