बॉलीवुड और कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं नोरा फतेही आज एक जानी मानी शख्सियत है। आज हर इंसान उन्हें जनता है वो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है।  आपको बता दें कि नोरा अभिनेत्री और मॉडल के अलावा एक फेमस बैली डांसर भी है। नोरा के डांस और मूव्स की हर जगह तारीफ होती है मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उनके डांस की वाहवाही होती है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है वे अक्सर अपने फैन्स के साथ फोटोज और वीडियोस शेयर करते रहते है। वहीं अब वो एक बार फिर चर्चाओं का विषय बनी है।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

आपने नोरा फतेही को हमेशा वेस्टर्न वियर में ही देखा होगा लेकिन हाल ही में उन्हें पिंक साड़ी में दिखाई दीं। इस बार नोरा बारिश में साड़ी पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नोरा इस पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उनके वीडियोज और फोटोज पपराजी के सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वहीं इस वीडियो की वजह से एक ओर नोरा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। लोग नोरा की चाल पर कॉमेंट्स कर रहे हैं।

 

वीडियो हुई वायरल

आपको बता दें कि, मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही बीते सोमवार को फिल्मिस्तान में शूटिंग करने पहुंचीं। इस दौरान काफी बारिश हो रही है और इस के बीच नोरा पिंक साड़ी में नजर आई। पिंक साड़ी में नोरा काफी खूबसूरत लग रही थीं उनपर से लोगों की नजर नहीं हट रही थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर  उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके चलते अब वो ट्रोलर्स की नजर में आ गई है। कुछ लोगों ने उन्हें मास्क पर तो कुछ ने चाल पर ट्रोल किया। बारिश की वजह से नोरा से अच्छे से चलते नहीं बन रहा है और इसी बात को ट्रोलर्स ने पकड़ लिया।

 

नोरा हुई ट्रोल

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

सोशल मीडिया पर नोरा को अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं सिलेब फोटोग्राफर विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर उनके एक फॉलोअर ने लिखा कि, ये ऐसे क्यों चल रही है यार नॉर्मल भी चला जा सकता है। तो वहीं दूसरे ने लिखा, इसको नॉर्मल वॉक नहीं आती? वहीं एक ओर जहां नोरा को ट्रोल किया जा रहा है वहीं दुसरी और उनके फैन्स उनकी साइड ले रहे है। जिसके चलते नोरा के एक फैन ने लिखा है मुझे पता है कि आप लोग उनकी चाल पर हंस रहे हैं लेकिन जरा ध्यान दीजिए कि वह कितनी ग्रेसफुल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

अगली फिल्म में एक्शन सीन करेंगी

साथ ही अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो नोरा अब ‘भुज:  द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म में नोरा और उनके फैन्स के लिए सबसे ज्यादा खास होगा कि, इस मूवी में नोरा एक्शन सीन करेंगी। आपको बता दें कि, इस फिल्म में नोरा के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और शरद केलकर भी हैं। साथ ही नोरा बता चुकी हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके को-ऐक्टर के हाथ से बंदूक छूटकर उनके चेहरे पर लग गई थी। जिसकी वजह से नोरा के माथे पर काफी चोट आ गई थी और खून निकलने लगा था। यहां तक की उन्हें हॉस्पिटल भी जाना पड़ा था।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Gossip - इन अभिनेत्रियों ने भोली-भाली शकल से किया था डेब्यू, पहचानना है मुश्किल 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com