बॉलीवुड और कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं नोरा फतेही आज एक जानी मानी शख्सियत है। आज हर इंसान उन्हें जनता है वो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि नोरा अभिनेत्री और मॉडल के अलावा एक फेमस बैली डांसर भी है। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोस और फोटोज शेयर करती रहती है। उनकी हर एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते है और कमेंट आते है। वहीं अब नोरा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। नोरा फतेही बॉलीवुड की डांसिंग गर्ल बन चुकी हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि, नोरा फतेही ने अभी तक फिल्मों में जितने डांस नंबर किए हैं, उन्हें पसंद किया गया है और वह सुपरहिट भी रहे हैं। आपको बता दें कि, नोरा जब किसी फिल्म शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वह अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं। नोरा फतेही जब भी कोई वीडियो शेयर करती है वो वायरल हो जाती है और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो जाती है। जिसके चलते अब एक बार फिर नोरा सुर्ख़ियो में शुमार हुई है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने दोस्त के साथ जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में वह बैली डांस कर रही हैं।
नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो
View this post on Instagram
बता दें कि, नोरा फतेही ने हाल ही में सोशल मीडिया पर स्टाइलिस्ट मार्स पेदरोज के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जमकर डांस कर रही हैं और मस्ती के मूड में वीडियो बनाते हुए वह टवर्किंग के साथ ही बैली डांस भी कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘ऑफिस में एक और दिन…’ गौरतलब है कि, नोरा ने सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। साथ ही इस वीडियो की बात करें तो इस वीडियो को अभी तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैन्स इसे लेकर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
काफी एक्टिव रहती है
आपको बता दें कि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपनी शूटिंग से लेकर डांसिंग तक हर चीज अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी स्टोरी पर भी एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद से वो चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही अगर फॉलोवर्स की बात की जाए तो नोरा की फैन फॉलोइंग कई अन्य देशों में भी काफी अच्छी है। आपको बता दें कि, इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के 29.6 मिलियन फॉलोवर्स है। आपको बता दें कि, नोरा सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर ही एक्टिव रहती है।
View this post on Instagram
नोरा फतेही ने मूवीज के जरिए मचाई धूम
नोरा फतेही ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से की थी। इसके अलावा वे वे ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से मिली। बता दें कि, नोरा बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं। नोरा फतेही इंग्लिश, हिंदी, फ्रेंच और अरेबिक भाषाएं बोलती हैं।
Celebrity Fitness - सुनील शेट्टी की फिटनेस के है सब दीवाने, अभिनेता ने शेयर किया डाइट रूटीन