Nita Ambani at Golden Temple
Nita Ambani

Nita Ambani at Golden Temple: नीता अंबानी अपनी साड़ियों और सलवार सूट के जरिए हमेशा नए ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं। खासकर बात जब किसी धार्मिक स्थल जाने की हो तो वह साड़ी या सूट को ही तवज्जो देती हैं। लेकिन इस बार नीता जी ने अपनी एक आध्यात्मिक यात्रा के दौरान साड़ी या सूट नहीं पहना, बल्कि वह डेनिम और दुपट्टा में नजर आई। आइए नीता अंबानी के इस हटके लुक पर नजर डालते हैं। 

नीता अंबानी को जितना किसी कॉर्पोरेट ईवेंट या फैशनेबल शोज में देखा जाता है, उतना ही वह आध्यात्मिक यात्रा करते हुए भी नजर आ जाती हैं। ऐसे समय वह साड़ी या सलवार सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं लेकिन हाल में ही ऐसी एक यात्रा के दौरान उन्हें डेनिम और दुपट्टा में देखा गया। यह समय था यह समय था अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने का और इसके लिए उन्होंने साड़ी या सूट नहीं पहना। इस समय नीता जी को ट्रेडिशनल ड्रेस की जगह डेनिम जीन्स और टॉप में देखा गया। उन्होंने साथ में बांधनी दुपट्टा भी कैरी किया था। उनके इस लुक को देखकर सबने यह कहा कि वह सटल और मिनिमल लुक में भी कमाल नजर आती हैं। 

Nita Ambani at Golden Temple
Nita Ambani

यह तो लगभग सभी जानते होंगे कि नीता अंबानी को साड़ियां खूब पसंद हैं। वह ग्लोबल स्टेज पर भी साड़ियों को पहनना पसंद करती हैं, वहीं वह समय-समय पर अपने डेनिम लुक को दिखाने से भी नहीं कतराती हैं। दिल्ली के बंगला साहिब और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान, उनकी जींस बहुत ही कैजुअल थी और उन्होंने अपने बालों को ट्रेडिशनल बांधनी प्रिंट वाले दुपट्टे से ढका हुआ भी था। उन्होंने कोई भी जूलरी नहीं पहनी थी, बल्कि इस बार नीता अंबानी ने अपनी खूबसूरती को स्कूप नेकलाइन, हाफ स्लीव्स और फिटेड व्हाइट टॉप के साथ बदल दिया। डार्क कलर जींस और शाइनिंग पिंक दुपट्टे के साथ उनका यह आउटफिट ईजी और प्यारा था।

नीता जी की बाकी स्टाइलिंग भी काफी ईजी थी। उन्होंने सिर्फ एक डायमंड अंगूठी और स्टाइलिश गोल्ड घड़ी पहनी थी, जो उनके कैजुअल आउटफिट लुक को कम्प्लीट कर रही थी। उन्होंने अपने मिनिमल वाइब के अनुसार ग्लैमर को भी काफी हद तक कम करके रखा था। सिर्फ आई शैडो, डिफाइन्ड आई ब्रोज़, काजल और लिग़ ब्लश उनकी नैचुरल ब्यूटी को एन्हैन्स कर रहा था। 

मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर के रूप में नीता अंबानी ने हाल ही में 2025 की कक्षा के स्नातक समारोह में भाग लिया। इसके लिए भी उन्होंने साड़ी को छोड़कर कुर्ता सेट पहना था। सॉफ्ट बेज कलर का सिल्क कुर्ता वी नेकलाइन और थ्री फ़ोर्थ स्लीवस के साथ शानदार दिख रहा था। स्टैंडआउट डीटेल फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी, गोल्ड जरी वर्क इस कुर्ता की खूबसूरती को एन्हैन्स कर रहा था। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...