एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम ही उनकी पहचान के लिए काफी है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार को आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है। वहीं अगर बात की जाए मुकेश अंबानी की पत्नी Nita Ambani की तो नीता अंबानी भी अपने काम की वजह से जानी जाती हैं। साथ ही नीता अंबानी की ब्यूटी और फिटनेस भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है। गौरतलब है कि, उनकी फ्लॉलेस ब्यूटी की तारीफ हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते है कि वो इस खूबसूरती के लिए किसे श्रेय देती हैं?
अगर नहीं तो आज हम आपको उस शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसे नीता अंबानी ही नहीं बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी पिरामल, श्लोका मेहता, ऐश्वर्या राय और करीना भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का श्रेय देती है। आपको बता दें कि, इन सबकी खूबसूरती के पीछे स्पेशल मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर का बहुत बड़ा हाथ है। मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर नीता अंबानी के टॉप मेकअप आर्टिस्ट में से एक है। किसी भी इवेंट या फंक्शन में नीता अंबानी मिकी से ही मेकअप करवाती है।
Nita Ambani के हर इवेंट में मिकी

बेटी ईशा की शादी हो या फिर आईपीएल का इवेंट नीता अंबानी हमेशा ही मिकी कॉन्ट्रैक्टर से ही मेकअप करवाती है। आपको बता दें कि, एक इवेंट के लिए नीता अंबानी के रेड ड्रेस और ग्रीन गहनों के साथ मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने उन्हें नेचुरल टच देते हुए फ्लॉलेस लुक दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, नीता अंबानी एक क्लासिकल डांसर भी हैं। क्लासिकल डांस उनकी जान माना जाता है और मिकी ही नीता का क्लासिकल मेकअप भी करते हैं। वहीं इतने सालों से नीता का मेकअप करने वाले मिकी अब उनके परिवार के सदस्य जैसे ही बन गए है।
ईशा और आकाश की शादी में मिकी का जादू

आपको बता दें कि नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के हर फंक्शन में मिकी ने ही मेकअप किया है। जिसकी तारीफ पूरा जगत करता है। सभी चाहते है कि वो अपनी शादी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। वहीं ईशा अंबानी की बात की जाए तो वे अपनी शादी में बिलकुल परी लग रही थी। उनके ऑउटफिट से लेकर उनके मेकअप तक हर चीज बिलकुल परफेक्ट थी और इसका श्रेय नीता अंबानी मिकी को ही देती हैं। इसके अलावा नीता के बेटे आकाश अंबानी की शादी में भी मिकी ने श्लोका और पूरे अंबानी परिवार का मेकअप किया था।
सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव

आपको बता दें कि, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। इंस्टाग्राम पर मिकी के 257K फॉलोवर्स है और वे अधिकतर अपनी स्पेशल क्लाइंट्स के मेकअप की पिक्स या वीडियो शेयर करते रहते हैं। माना जाता है कि, नीता अंबानी उनकी सबसे फेवरेट क्लाइंट्स में से एक है। वही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ फोटोज अपलोड किये हैं। नीता अंबानी के अलावा मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का मेकअप किया है।
मिकी के बिना अधूरा है बॉलीवुड

ऐसा कहा जाता है कि, मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर के बिना बॉलीवुड अधूरा है क्योंकि मिकी कॉन्ट्रैक्टर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का मेकअप करते है। आपको बता दें कि, मिकी कॉन्ट्रैक्टर का नाम बॉलीवुड में पिछले तीन दशक से बना हुआ है। यहां तक की धर्म प्रोडक्शन की फिल्मों में भी मिकी ही अदाकाराओं का मेकअप करते है। साथ ही आपको बता दें कि, कल हो न हो और कभी ख़ुशी कभी गम के लिए मिकी कॉन्ट्रैक्टर को सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए IIFA अवार्ड दिया जा चुका है। मिकी कॉन्ट्रैक्टर प्रति सिटींग के 25000 रूपए चार्ज करते है।