Nia Sharma Workout: निया शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा हॉट और ब्यूटीफुल अवतार के लिए पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस टोंड बॉडी और सिजलिंग लुक को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है और हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर निया की तस्वीर और वीडियो वायरल होती है जिसमें उन्हें हॉट अवतार में देखा जा सकता है और वह लाखों फैंस के दिलों को बार-बार धड़का देती हैं।
Also read : Celebrity Fitness: निया शर्मा जैसे बॉडी और फिगर के लिए फॉलो करे उनका फिटनेस रूटीन
अक्सर उनकी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और वह खुद भी सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर और वीडियो शेयर करती हुई दिखाई देती हैं। अपना फिगर मेंटेन करने के लिए उन्हें जमकर वर्कआउट करते हुए देखा जाता है। वर्कआउट करने के साथ-साथ वह अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखते हैं और अक्सर घर का बना खाना पसंद करती हैं। चलिए आज हम आपको उनके रूटीन के बारे में बताते हैं।
ऐसा है रूटीन
मियां के रूटीन की बात करें तो सबसे पहले उनके दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से होती है। अपने शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए वह ब्लैक कॉफी पीना पसंद करती हैं।
ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस को आमलेट खाना पसंद है और हक्का नूडल्स भी उनके फेवरेट हैं। अक्सर वो इन दोनों चीजों को ब्रेकफास्ट के तौर पर खाना पसंद करती हैं।
खुद को फिट बनाए रखने के लिए वह जिम में इंटेंस वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट के कहानी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए हैं जिसमें उन्हें जमकर मेहनत करते हुए देखा जाता है।
वर्कआउट सेशन कंप्लीट करने के बाद वह चुकंदर और गाजर की स्मूदी पीना पसंद करती है जो उन्हें एनर्जेटिक बनाए रखती है।
डिनर में एक्ट्रेस को दाल सब्जी और चपाती खाना पसंद है। वह डिनर करने में ज्यादा लेट नहीं करती है और ज्यादा से ज्यादा शाम 7:00 बजे तक अपना डिनर कंप्लीट कर लेती है।
एक समय उनका वजन बढ़ गया था जिस काम करने के लिए उन्होंने खाना बंद कर दिया था और खाली पेट सोया करती थी।
