YRKKH Update: यह रिश्ता क्या कहलाता है पॉपुलर शो है जिसमें आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो में प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा की लीड केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इन दिनों कहानी में यह बताया जा रहा है कि आरोही के पति नील की मौत हो जाएगी। पिछले एपिसोड में नील को अक्षरा और अभिमन्यु के सामने दम तोड़ते हुए दिखाया गया था लेकिन अब एक और ट्विस्ट कहानी में आने वाला है। एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से दूर होते नजर आएंगे।
YRKKH Update: अक्षरा पर लगा आरोप

आने वाले एपिसोड में नील की मौत के बाद बिरला परिवार बुरी तरह से टूट जाता है। नील की बॉडी को घर पर लाया जाएगा जहां मंजरी और आरोही फूट-फूट कर रोते दिखाई देंगे। इसके बाद मंजरी अक्षरा पर नील की मौत का ठीकरा फोड़ देगी और कहेगी कि अगर वह नील को लेकर बाहर नहीं जाती तो यह सब नहीं होता।
बच्चों को खो देंगे अक्षरा अभिमन्यु
सीरियल में फैंस को एक और झटका लगने वाला है। नील की मौत के बाद अक्षरा भी अपने दोनों बच्चों को खो देगी। आने वाले एपिसोड में मंजरी के अक्षरा को मारे गए ताने के बाद अक्षरा के बड़े पापा सबको घर में बताएंगे कि अगर सभी ने नील को खोया है तो अक्षरा ने भी अपने दोनों बच्चों को खोया है। उनकी यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा और अभिमन्यु भी दुखी दिखाई देगा।
अक्षरा को बाहर निकालेगी मंजरी
कहानी में आगे अभिमन्यु अक्षरा की बड़ी मां से उसे अपने साथ घर ले जाने को कहेगा और अक्षरा जाने से मना कर देती है। वहीं अक्षरा नील को श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आती है तो मंजरी उसे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल देती है। शो में आए इस ट्विस्ट को देख कर लग रहा है कि शायद अक्षरा और अभिमन्यु फिर से अलग हो जाएंगे।
