TV Serial Updates
TV Serial Updates

Serial Update: स्टार भारत पर हाल ही में शुरू हुआ सीरियल आशाओं का सवेरा धीरे-धीरे से इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 12 दिसम्बर से शुरू हुए इस नए टीवी सीरियल में कई जाने माने एक्टर्स एक साथ देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में एक ऐसी महिला की कहानी है जिसके पति की अचानक मौत हो जाने के बाद उसकी जिंदगी बेरंग और चुनातियों से पूर्ण हो गयी है। अपने पति को खो चुकी एक गृहणी किस तरह से अपने जीवन मे संघर्ष कर अपने परिवार को चलाती है उसे बड़े ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। अब तक की कहानी में भावना शास्त्री के संघर्ष को दिखाया जा रहा है। जो तकलीफों से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

समय-समय पर वो अपने पति की यादों में खोती दिखती हैं क्योंकि वो अपने जीवन में इस तरह से संघर्ष के लिए पहले से तैयार नहीं थी। भावना और उनका पति घर परिवार को अच्छे से चला रहे थे कि तभी बीच सफर में भावना के पति की मृतु हो जाती है। ऐसे में भावना जीवन के पथ पर अपने पति को याद करती है और सोचती है कि पति का साथ होने पर जीवन कितना खूबसूरत था। भावना का किरदार टीवी एक्ट्रेस रीना कपूर निभा रही हैं। जिनका किरदार उन महिलओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो पति के चले जाने के बाद अपना होश खो बैठती हैं, जिनकी हिम्मत भी भावना की तरह ही आम जीवन में लोग तोड़ने की कोशिश करते हैं।

Serial Update: क्या है कहानी ?

‘सीरियल आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से’ एक ऐसी औरत की कहानी है जो अचानक से अपने पति को खो देती है,पति के चले जाने के बाद पत्नी भावना की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट जाता है,एक मध्यम परिवार की बहू भावना शास्त्री को अपनी बेटी की परवरिश करनी है जिसके लिए उसे हर जगह पर पैसों की सहायता चाहिए। पति के जीवित रहने तक भावना एक आम गृहणी थी जो सिर्फ घर चलाना जानती थी। पति की मौत से भावना के ऊपर अचानक जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिसे पूरा करने के रास्ते में उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये चुनौतियां न सिर्फ समाज द्वारा पैदा की गई होती है बल्कि भावना के पति के रिश्तेदारों द्वारा भी की गई होती है। जिसमे भावना के जेठ भानु शास्त्री का भी महत्वपूर्ण किरदार है। जो समय-समय पर भावना को उसके पति के न होने का, घर खर्च में कटौती कर जीवन बिताने का एहसास बार-बार याद दिलाता रहता है। भानु का किरदार एक्टर अमन वर्मा निभा रहे हैं। इनका किरदार थोड़ा नेगेटिव शेड मे दिखाया गया है। वहीं सीरियल में राहिल आजम राघव श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं। राघव श्रीवात्सव भावना के जीवन मे नई उम्मीद लेकर आएंगे। जो भावना को जीवन की चुनौतियों का डट कर सामना करने का हौसला देगा जिसके लिए भावना शास्त्री पहले से तैयार नहीं थी। सीरियल में राहिल आजम ,अमन वर्मा के अलावा राजू खेर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। राजू खेर राहिल आजम के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

कौन है रीना कपूर?

रीना कपूर टीवी जगत का जाना माना चेहरा है। राजश्री प्रोडक्शन के तहत बने सीरियल ‘वो रहने वाली महलों’ से अपनी पहचान बनाने वाली रीना कपूर एक बार काफी संजीदा किरदार को निभाती दिख रही हैं। ‘आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से’ में लीड रोल निभाने वाली रीना एक बार फिर अपने अभिनय से टीवी की दुनिया के लोगों के दिलों तक अपनी पहचान बनाने में सफल मालूम पड़ती हैं। इससे पहले वो कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं है जिसमें राधा कृष्ण, रंजू की बेटियां, शक्ति,बड़ी देवरानी, दस्तक जैसे कई शो शामिल हैं। रीना कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 2000 में आई ‘क्या कहना’ में रीना ने प्रिटी जिंटा की सहेली का किदार निभाया था। रीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के बीच एक्टिव बनी रहती हैं।