TV actress Ridhima Pandit has decided to donate her eyes on the occasion of her birthday. She shared that she was inspired by Aishwarya Rai to take this noble step.

Summary: रिद्धिमा पंडित ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, नेत्रदान कर जीता दिल

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित, जिन्हें 'बहू हमारी रजनीकांत' से पहचान मिली, अब नेत्रदान करने वाली सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। अपने 35वें जन्मदिन पर उन्होंने आंखें दान करने का फैसला लिया।

Ridhima Pandit News: बॉलीवुड में कई बड़े सितारे हैं जिन्होंने अपनी आंखें दान की हैं, जैसे अमिताभ बच्चन। अब इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, वही रिद्धिमा जिन्होंने ‘बहू हमारी रजनीकांत’ सीरियल में लीड रोल निभाया था। उन्होंने अपने जन्मदिन पर आंखें दान करने का फैसला लिया और कहा कि उन्हें इस नेक काम की प्रेरणा बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस से मिली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका ज़िक्र भी किया है। तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा और इस फैसले के पीछे क्या सोच थी।

हर साल की तरह इस बार भी रिद्धिमा पंडित ने 25 जून को अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन इस बार उन्होंने अपने लिए एक बहुत खास तोहफा चुना। अपनी आंखें दान करने का वादा किया। बचपन से ही रिधिमा कुछ अलग करना चाहती थीं। वो ऐसा कुछ करना चाहती थीं जिससे किसी की ज़िंदगी बेहतर हो सके। जब वो स्कूल में थीं, तब पहली बार उन्होंने अंगदान के बारे में सुना था। तभी उनके दिल में ये ख्याल आया था कि उन्हें भी मरने के बाद किसी की मदद करनी है। उसी दिन से उन्होंने तय कर लिया था कि जब मौका मिलेगा, वो ये ज़रूर करेंगी।

रिद्धिमा पंडित ने अपने आंखें दान करने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि अब तक किए गए सभी दस्तखतों में से उन्हें सबसे ज़्यादा गर्व अंगदाता कार्ड पर साइन करने का है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने एक छोटा सा लेकिन खास कदम उठाया है, जो किसी की ज़िंदगी रोशन कर सकता है। उन्होंने लिखा कि दृष्टि एक तोहफा है और यह सोचकर अच्छा लगता है कि उनकी आंखें मरने के बाद भी किसी के काम आ सकती हैं। रिद्धिमा का मानना है कि अंगदान सिर्फ एक निजी पसंद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर इंसान को निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कभी आपने इस बारे में सोचा है तो अब फैसला लेने का यही सही समय है।

आपको बता दें कि भले ही रिद्धिमा पंडित ने अपने जन्मदिन पर यह नेक काम किया हो, लेकिन उन्हें इसकी प्रेरणा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से मिली है। एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि जब वो छोटी थीं, तब उन्हें पता चला कि नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय ने नेत्रदान किया है। यह जानकर रिद्धिमा बहुत इंस्पायर्ड हुईं और तभी से उनके मन में भी ऐसा कुछ करने की इच्छा जागी। रिद्धिमा ने कहा कि ऐश्वर्या राय ही वो वजह हैं, जिनसे उन्हें यह मोटिवेशन मिली और उन्होंने अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...